अब फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं: नगर निगम और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान; जानिये कैसे हो रही कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मध्य क्षेत्र के बाजारों में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान शुरू किया है। खजूरी बाजार, सीतलामाता बाजार, राजबाड़ा, इमामबाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी।
हर 2–3 घंटे में मुनादी के साथ पहुंच रही रिमूवल टीम
निगम ने अब नया “मल्टी-राउंड रिमूवल पैटर्न” लागू किया है। इसके तहत पीली जीपों के माध्यम से हर दो से तीन घंटे में बाजारों में मुनादी की जा रही है और लोगों को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। यह व्यवस्था पिछले तीन–चार दिनों से लागू की गई है, जिसके बाद बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक सुधार देखने को मिला है।
राजबाड़ा बना कंट्रोल सेंटर, यहीं से चल रही मॉनिटरिंग
निगम अधिकारियों के अनुसार राजबाड़ा क्षेत्र को अभियान का मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। यहां से पीली जीपों को अलग-अलग बाजारों में नियमित अंतराल पर रवाना किया जाता है। इन वाहनों के जरिए दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को लगातार चेतावनी दी जा रही है कि वे फुटपाथ पर सामान न रखें, अन्यथा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
जीप दिखते ही हटाने लगते हैं सामान
अभियान के दौरान यह देखा गया है कि जैसे ही पीली जीपें बाजारों में पहुंचती हैं, कई दुकानदार खुद ही फुटपाथ से सामान हटाने लगते हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे दुकानों के बाहर डमी, काउंटर और अवैध विस्तार पर काफी हद तक रोक लगी है और पिछले कुछ दिनों में व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।
फुटपाथ कब्जाधारियों पर सीधी कार्रवाई, सामान जब्त
राजबाड़ा, इमामबाड़ा, शिव विलास, आड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगम टीम द्वारा कई स्थानों पर ठेले और सामान जब्त कर गोदामों में भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार सुबह के समय कुछ जगहों पर दुकानें लगती हैं, लेकिन कार्रवाई के बाद दोपहर तक अधिकांश अतिक्रमण हटा दिए जाते हैं।
निगम का दावा: बाजारों में धीरे-धीरे सुधार
अधिकारियों का कहना है कि लगातार निगरानी और नियमित मुनादी के कारण मध्य क्षेत्र के बाजारों में यातायात व्यवस्था में सुधार दिख रहा है। हालांकि, यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि स्थायी रूप से फुटपाथ और सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो सकें।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!