अब लू का कहर: इस दिन से भीषण गर्मी का अलर्ट; इन शहरों में चढ़ा पारा, यह शहर सबसे गर्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आंधी-बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान रतलाम में 41°C दर्ज किया गया, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार अब प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। 16 अप्रैल से हीट वेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है। खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
इन शहरों में 40°C के पार पहुंचा पारा
रतलाम के बाद खजुराहो में 40.4°C, धार, मंडला और नर्मदापुरम में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया। दमोह, रीवा और टीकमगढ़ में पारा 39.5°C रहा, जबकि खरगोन में 39.2°C रिकॉर्ड हुआ। रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और मलाजखंड में तापमान 39°C के आसपास रहा।
बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में इंदौर सबसे गर्म रहा, जहां 39.2°C तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 38.6°C, ग्वालियर में 36.1°C, उज्जैन में 38.5°C और जबलपुर में 38.7°C तापमान रहा।
15 अप्रैल से नया सिस्टम, लेकिन राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, लेकिन यह कमजोर रहेगा। इसका असर गर्मी पर खास नहीं पड़ेगा और तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। यानी आने वाले दिनों में तेज गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।
16 अप्रैल से लू का अलर्ट
16 अप्रैल से धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को ज्यादा प्रभावित करेंगी।
गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी
तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर में लंबे समय तक धूप में जाने से बचें। हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। गर्मी बढ़ने के साथ लोग भी बचाव के तरीके अपना रहे हैं। कोई चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकल रहा है, तो कोई गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का सहारा ले रहा है।
अप्रैल की शुरुआत रही बदली हुई
इस बार अप्रैल की शुरुआत में मौसम ने अलग ही रंग दिखाया। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला। ग्वालियर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। करीब 45 जिलों में बारिश और 15 से अधिक जिलों में ओले गिरे।
दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल और मई गर्मी के सबसे अहम महीने होते हैं। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से ही प्रदेश में तेज गर्मी का असर बढ़ जाता है, जो मई में चरम पर पहुंचता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!