बिहार में अब भाजपा का मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी के साथ दो उपमुख्यमंत्री ने भी ली शपथ; मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तस्वीर साफ नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई सरकार में जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अभी तस्वीर साफ होना बाकी है।
पटना स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सुबह करीब 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नई सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में आगे के विस्तार को लेकर चर्चा जारी है।
इस महत्वपूर्ण मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके इस्तीफे के बाद ही राज्य में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हुआ। नीतीश कुमार लगभग दो दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे और लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालते रहे हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सदस्य हैं।
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे समारोह स्थल पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से उनके कार्यक्रम के पहले ही व्यापक इंतजाम किए गए थे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। नई सरकार के गठन के साथ ही अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर टिकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताओं और नीतियों की दिशा स्पष्ट हो जाएगी।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!