खबर
Top News

अब इस रिजल्ट पर उठे सवाल: टॉप-10 में एक ही सरनेम वाले कई अभ्यर्थी; सभी का परीक्षा केंद्र एक, जांच की मांग तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
अब इस रिजल्ट पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा शुक्रवार शाम जारी किए गए आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर (ITI TO) भर्ती परीक्षा के परिणाम पर विवाद खड़ा हो गया है। रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थियों ने मेरिट सूची पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

आरोप है कि टॉप-10 में एक ही सरनेम वाले कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और सभी का परीक्षा केंद्र सागर होने से पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

1.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 1120 पदों पर भर्ती के लिए फरवरी और मार्च में परीक्षा आयोजित कराई थी। इसमें करीब 1.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लगभग 30 अलग-अलग ट्रेड के लिए आयोजित इस परीक्षा का परिणाम लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जारी किया गया।

COPA ट्रेड की मेरिट सूची बनी विवाद की वजह
विवाद मुख्य रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) ट्रेड की मेरिट सूची को लेकर सामने आया है। इस ट्रेड में करीब 120 पद हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि टॉप-10 में चार उम्मीदवारों का सरनेम 'कुर्मी' और दो का 'पटेल' है।

सबसे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि इन सभी छह अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र सागर था। इसी आधार पर कई अभ्यर्थी पूरे परिणाम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

पटवारी भर्ती विवाद से की जा रही तुलना
कुछ अभ्यर्थियों ने इस मामले की तुलना 2023 की मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा से की है। उनका कहना है कि उस भर्ती में भी ग्वालियर के एक परीक्षा केंद्र से टॉप-10 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने के बाद विवाद खड़ा हुआ था। अब ITI TO भर्ती में भी एक ही परीक्षा केंद्र से कई टॉप रैंक आने पर सवाल उठ रहे हैं।

एक अभ्यर्थी तीन ट्रेड की टॉप-10 मेरिट में
विवाद का एक और कारण यह है कि अभ्यर्थियों के अनुसार एक उम्मीदवार तीन अलग-अलग ट्रेडों की परीक्षा में शामिल हुआ और तीनों की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाने में सफल रहा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रत्येक ट्रेड का सिलेबस, प्रश्नपत्र और मूल्यांकन अलग-अलग होता है। ऐसे में एक ही उम्मीदवार का तीन अलग-अलग ट्रेडों में शीर्ष मेरिट सूची में शामिल होना जांच का विषय होना चाहिए।

निष्पक्ष जांच की मांग
रिजल्ट जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है तो जांच से सभी संदेह स्वतः दूर हो जाएंगे। हालांकि, कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की ओर से अब तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 13 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 13 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 14 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 14 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 14 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 14 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 14 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 14 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 14 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 14 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 14 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 14 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 14 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 14 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 15 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 15 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 15 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 15 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!