कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ की गैंग पर प्रताड़ना और हमले के आरोप: सराफा व्यापारी पर दोबारा कातिलाना हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में रहने वाले सराफा व्यापारी योगेश सोनी के साथ कथित रूप से लगातार प्रताड़ना, धमकी और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग से जुड़े कुछ लोग भी शामिल रहे हैं।
बताया गया है कि सराफा व्यापारी योगेश सोनी पर पहले भी हमला किया गया था। योगेश सोनी की पत्नी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायतें भी दी थीं, लेकिन आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आरोपों के अनुसार, मुस्लिम समाज से जुड़े कुछ लोगों द्वारा बार-बार योगेश सोनी के घर और दुकान पर जाकर मारपीट, दबाव बनाने और धमकाने जैसी घटनाएं की गईं। योगेश की पत्नी के अनुसार, यह सब गैंगस्टर सतीश भाऊ के इशारों पर किया जा रहा था।
बताया गया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर योगेश सोनी ने किसी व्यक्ति के माध्यम से मदद मांगी। उस व्यक्ति ने कथित तौर पर शहर के ही एक चर्चित गुंडे अक्कू सोनकर से संपर्क कराया। अक्कू सोनकर ने योगेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की बात कही और उसे खंडवा रोड स्थित अशोक पाटीदार के मकान में छिपाने की व्यवस्था करने की बात सामने आई।
आरोप है कि अक्कू सोनकर ने योगेश से कहा था कि वह उसकी मुलाकात गैंगस्टर सतीश भाऊ, अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान और शिखा गांधी से करवाएगा। इसके बदले में उसने पैसों की मांग की। योगेश की सुरक्षा से जुड़ी बात शुरू हुई थी, लेकिन बाद में मामला कथित रूप से उलटा पड़ गया।
आरोप के मुताबिक, अक्कू सोनकर ने योगेश सोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उससे पैसों की मांग की। बताया गया कि लगभग दो लाख रुपये गैंगस्टर सतीश भाऊ को दिए गए और बाकी पांच लाख रुपये अक्कू सोनकर ने अपने पास रख लिए।
इसके बाद आरोप है कि योगेश सोनी से दो लाख रुपये उसकी पत्नी के माध्यम से मंगवाए गए, जो रिकॉर्ड में ऑनलाइन भुगतान के रूप में दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा दस हजार रुपये अक्कू की पत्नी से लिए जाने और दस हजार रुपये भोजन खर्च के नाम पर लेने का भी उल्लेख है।
आरोपों में यह भी कहा गया है कि योगेश सोनी की 30 ग्राम सोने की चेन और 15 ग्राम की दो अंगूठियां भी उतरवा ली गईं। इसके साथ ही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल एमपी-09 सीके 2811 भी ले ली गई।
आरोप है कि इसके बाद रात में योगेश सोनी को शराब पिलाई गई और रास्ते में फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे। पूरे मामले में गैंगवार और दबाव बनाने की गतिविधियों की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग से जुड़े कुछ लोग पहले भी धमकी और हमले जैसी घटनाओं में चर्चा में रहे हैं।
घटना से पहले भी योगेश सोनी और गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी। 20 जून 2025 को भी पुलिस में शिकायत किए जाने का उल्लेख है। इससे पहले द्वारकापुरी थाने में भी शिकायतें दर्ज होने की बात कही गई है।
रिपोर्ट में पुराने मामले का भी उल्लेख है, जिसमें 28 जनवरी 2025 को कथित फर्जी सलमान बनकर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले का प्रकाशन किया गया था। इसमें बताया गया था कि किस प्रकार एक व्यक्ति ने कथित रूप से झूठी पहचान और अन्य तरीकों से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की।
एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि खजराना क्षेत्र में डॉ. शिखा गांधी और ऋतिक उर्फ छोटू द्वारा योगेश देवेंद्र की दुकान पर जाने की बात सामने आई थी। वहां विजय कुशवाह को सामान देने की बात थी, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर बाद में अतीक अहमद को बुलाने का उल्लेख है।
आरोप है कि अतीक अहमद और अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की और योगेश पर हमला किया। इसमें यह भी लिखा है कि अतीक ने योगेश के पेट पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
मामले में खजराना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने और जांच किए जाने का उल्लेख है। यह भी कहा गया है कि पुलिस ने गैंगस्टर सतीश भाऊ को बुलाकर पूछताछ की और उससे डोजियर भरवाया।
रिपोर्ट में सवाल उठाया गया है कि यदि गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग शहर में आतंक फैला रहा है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकती है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!