मेरी गलती नहीं: फिर भी कर रहे थे मुझे परेशान; टैक्सी ड्राइवर ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी, एसआई पर मारपीट और वसूली के लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
युवक पर लूट, चोरी सहित आधा दर्जन से ज्यादा अपराध थे दर्ज
मामले में जन्मदिन वाले दिन राजेंद्र नगर में पदस्थ एसआई मनोहर पाल सस्पेंड
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद कथित दबाव और 50 हजार रुपए की मांग से परेशान टैक्सी ड्राइवर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले बनाए वीडियो में उसने सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। मामला सामने आने के बाद संबंधित एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
खास बात यह कि कल के दिन ही एसआई का जन्मदिन था और सिस्टम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। वहीं मृतक युवक पर भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक कल युवक बीयर और सिगरेट के कस लगाने के बाद वीडियो बनाकर फंदे से झूल गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
राऊ क्षेत्र के पलाश परिसर में किराए के फ्लैट में रहने वाले अभिषेक पाटिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को परिजन ने फ्लैट पर पहुंचकर अभिषेक का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात उसकी टैक्सी का एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। जिस कार से उसकी टक्कर हुई थी, उसके चालक ने पहले 25 हजार रुपए की मांग की थी। अभिषेक ने कार की मरम्मत कराने की बात भी कही थी, लेकिन चालक ने दबाव बनाते हुए पुलिस को बुला लिया। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। अभिषेक ने आत्महत्या से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था।
आत्महत्या के पहले पी बियर, फूंकी सिगरेट... फिर बनाया वीडियो
इधर, आत्महत्या के पहले की वीडियो सामने आई है, जिसमें अभिषेक पाटिल अपने साथ हुई घटना के बारे में जिक्र करता हुआ और पुलिसकर्मी पर रिश्वत, मारपीट का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह बीयर और सिगरेट पीते हुए भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने एसआई मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया है। मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।
पैसे देने का दबाव बनाने का आरोप
वीडियो में उसने राजेंद्र नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोहर पाल पर मारपीट और रुपए की मांग का आरोप लगाया। अभिषेक ने कहा कि एक्सीडेंट में उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उस पर पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने वीडियो में कहा कि वह इतनी बड़ी रकम देने की स्थिति में नहीं है।
अभिषेक ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष का चालक पुलिसकर्मी का परिचित था, जिसके कारण उसकी गाड़ी छोड़ दी गई और उसे परेशान किया गया। वीडियो में अभिषेक ने यह भी कहा कि उसे थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मी और टीआई का व्यवहार अच्छा था, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जेल भेजने की धमकी दी।
उसने कहा कि थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि मामला सामने आने के बाद एसआई मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक टैक्सी ड्राइवर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और उसके घर से नशे से जुड़ा सामान मिलने की बात कही गई है।
उस पर लूट, चोरी सहित आठ केस दर्ज हैं। मृतक अभिषेक के परिवार में पिता और दो बड़े भाई हैं। पिता स्क्रैप का काम करते हैं, जबकि दोनों भाई रैपिडो चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक कुछ समय पहले ही किराए से अलग रहने लगा था और टैक्सी चलाकर गुजारा कर रहा था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!