आधा नहीं पूरा सच सामने आना चाहिए: वंदे मातरम् विवाद पर पार्षद बोलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम परिषद में हुए हालिया विवाद को लेकर पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी बातों को अधूरा दिखाया गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आना जरूरी है।
उन्होंने कहा मेरी शिकायत आज पत्रकार बंधु से है। बाप में दम, पार्टी जाए भाड़ में, ये हेडलाइंस सभी खबरों में प्रमुखता से दिखीं, लेकिन इसे बोलने के पीछे कारण क्या था ये शायद ही किसी ने प्रमुखता से बताया। वहां भी क्रिया पर ही प्रतिक्रिया हुई थी।
आपको ये भी बताना था जिसने इंकार किया वो चली गई थी, फिर मुझ पर उकसाने वाले नारे लगाने का क्या औचित्य था। पता नहीं मैं किसकी प्लानिंग का हिस्सा बन गई। सब जानते थे मैं आसान टारगेट थी, जल्दी गुस्सा हो जाती हूं, इसलिए शायद मुझे टारगेट करना शुरू कर दिया।
उत्तेजना में दो अल्फाज मुंह से निकल गए
उन्होंने कहा नारों का शोर और उस पर चिंटूजी के बयान ने आग में घी का काम किया और उसी उत्तेजना के चक्कर में ये दो अल्फाज मेरे मुंह से निकले, जो नहीं निकलना चाहिए थे, जिनका खेद मुझे शायद जिंदगीभर रहेगा। मैंने परिषद की अब तक लगभग 50 से ज्यादा मीटिंग अटैंड की हैं।
कभी भी राष्ट्र गान या राष्ट्र गीत का अनादर नहीं किया। 7 और 8 तारीख की भी रिकॉर्डिंग आप चेक करें तो मैं वहां अदब से खड़ी नजर आऊंगी। अंत में यही कहूंगी बरात कहीं और जा रही थी उतर गई मेरे घर। उन्होंने कहा मैंने सभी पत्रकार भाइयों के सामने अपनी बात रखी, कहीं मुंह नहीं छुपाया।
आपका भी ये फर्ज था कि पूरा सच सुबूत के साथ दिखाते वो लोग अपने नारों मे कैसी भाषा का उपयोग कर रहे थे। मकसद साफ नजर आ रहा था खेल बिगाड़ना था, सो बिगाड़ दिया, पर काम में मैं आ गई।
खैर आपकी भूमिका अहम होती है किसी की भी छवि बनाने या बिगाड़ने में, सो कृपया आधा सच ना बताकर पूरा सच बताइये।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!