खबर
Top News

सफलता और नशा साथ नहीं चल सकते: आबकारी विभाग ने युवाओं को किया जागरूक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
सफलता और नशा साथ नहीं चल सकते

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से आबकारी विभाग, इंदौर ने 'नशा मुक्त भारत अभियान 2.0' के तहत राजीव गांधी चौराहा स्थित आकारआईएस एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी में निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम मेंकार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश दिया गया तथा सभी को नशामुक्त भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।
युवाओं का भविष्य सही निर्णयों पर निर्भर
सहायक जिला आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका भविष्य उनके सही निर्णयों पर निर्भर करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं नशामुक्त जीवनशैली सफलता की पहली शर्त है। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

अपने लक्ष्य को दें प्राथमिकता
आबकारी उप निरीक्षक आशीष जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का सबसे बड़ा नशा उनका लक्ष्य होना चाहिए, न कि कोई मादक पदार्थ। उन्होंने कहा कि सफलता और व्यसन कभी साथ नहीं चल सकते। नशे की शुरुआत प्रायः "सिर्फ एक बार" से होती है, लेकिन धीरे-धीरे वही आदत व्यक्ति की इच्छाशक्ति, निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास एवं वर्षों की मेहनत को कमजोर कर देती है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
नशामुक्त समाज में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
आबकारी उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा ने युवाओं से नशे के प्रति सजग रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को "नशा मुक्त भारत अभियान 2.0" के अंतर्गत नशामुक्त भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प कराया।

वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान 2.0" का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। आईएस एकेडमी के प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 11 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 11 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 11 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 11 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 12 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 12 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 12 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 12 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 12 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 13 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 13 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 13 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 13 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 14 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 14 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 14 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 14 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 14 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!