जन्मदिन पर पोस्टरबाजी नहीं: जानिये किस मंत्री ने दिया ऐसा आदेश; निगम से लगे पोस्टर हटाने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन के मौके पर पोस्टरबाजी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके जन्मदिन पर शहर में कहीं भी पोस्टर या बैनर लगाए गए मिलें तो इंदौर नगर निगम उन्हें तत्काल हटाए।
निगम को सीधे निर्देश
मंत्री विजयवर्गीय ने खुद इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके नाम या तस्वीर वाले पोस्टर कहीं भी नजर आएं, तो बिना किसी देरी के उन्हें हटाया जाए।
सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील
उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे जन्मदिन को सादगी के साथ मनाएं। दिखावे और पोस्टरबाजी से दूर रहते हुए सामाजिक कार्यों पर ध्यान दें। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता गौशालाओं में सेवा करें और जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन शाम को पितृ पर्वत पर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
इंदौर में पोस्टरबाजी पुराना मुद्दा
इंदौर में किसी भी बड़े आयोजन या नेताओं के कार्यक्रम के दौरान शहरभर में पोस्टर और बैनर लगाना आम बात है। शहर के प्रवेश द्वारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक पोस्टरों की भरमार देखी जाती है।हालांकि, नियमों के बावजूद कई बार नगर निगम प्रभावशाली लोगों के दबाव में सख्त कार्रवाई नहीं कर पाता।
पहले भी दिए जा चुके हैं संदेश
मंत्री विजयवर्गीय से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला भी कार्यकर्ताओं से पोस्टर न लगाने की अपील कर चुके हैं। इसके बावजूद शहर में पोस्टरबाजी की परंपरा जारी रही है।ऐसे में मंत्री का यह सख्त निर्देश यह संकेत देता है कि इस बार प्रशासन पोस्टरबाजी पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!