इंदौर कांग्रेस कार्यकारिणी में महिलाओं की नो एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा नगर अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से पूछा- कहां गया ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा? 52 सदस्यीय टीम में महिलाओं का खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर शहर कांग्रेस की नई नियुक्तियों पर सवाल खड़े किए हैं।
मिश्रा ने आरोप लगाया कि 52 सदस्यीय शहर कांग्रेस कमेटी में एक भी महिला को स्थान न देकर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच का खुलासा कर दिया है। उन्होंने पत्र के जरिये प्रियंका गांधी को उनके ही चर्चित नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का आईना दिखाते हुए इंदौर कांग्रेस में महिलाओं की उपेक्षा पर ‘प्रायश्चित’ करने की नसीहत दी है।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने पत्र में इस बात पर आपत्ति जताई कि देवी अहिल्या की नगरी, जो पूरे देश में मातृशक्ति की प्रतीक है, वहां कांग्रेस ने कार्यकारिणी में आधी आबादी की हिस्सेदारी को जीरो कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश और शहर नेतृत्व का अहंकार इतना चरम पर है कि उन्हें रायमुनि भगत और कुसुम मरमट जैसी कद्दावर नेत्रियां भी संगठन में पद देने के लायक नहीं लगीं।
पत्र में इस विसंगति का भी खुलासा किया गया है कि एक ही व्यक्ति शहर अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जैसे दो बड़े पदों पर कब्जा जमाए बैठा है, जबकि शहर की सक्षम मातृशक्ति को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया।
मिश्रा ने प्रियंका गांधी से मांग की है कि वे इस मामले में तुरंत दखल दें और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष को महिलाओं का सम्मान बहाल करने के निर्देश दें। उन्होंने पत्र में शशि यादव, साक्षी शुक्ला डागा, शर्मिला धौलपुरे, साधना भंडारी, सरवर खान, विनीतिका यादव, रुबीना खान, फौजिया अलीम, जेबा रऊफ, अनिता कुन्हारे, मीता मोरे, रोशनी गौहर, शशि हाड़ा, डिंपल गोलाने, देविका तिलवे, भारती टोंक, किरण जिराती, शकुंतला बड़े, कविता कुशवाहा, कविता शुक्ला, सीमा सोलंकी, सोनिया शुक्ला और देव जैसी योग्य महिला नेताओं के नामों का उल्लेख किया है। मिश्रा का कहना है कि इन योग्य महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस अपनी अनदेखी के पाप को सुधार सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!