वंदे मातरम् के अपमान पर अब तक माफी नहीं मांगी: कांग्रेस पर सीएम का हमला; प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अप्रैल को इंदौर दौरे के दौरान नारी शक्ति को विशेष महत्व देते हुए एक अलग संदेश दिया। लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित ‘नारी शक्ति अभिनंदन’ कार्यक्रम में मंच पर केवल महिला नेत्रियों को स्थान दिया गया, जबकि पुरुष नेता नीचे बैठे नजर आए। महू से इंदौर तक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने दौरे की शुरुआत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से की, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच पर सिर्फ महिला नेतृत्व
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केवल महिला जनप्रतिनिधियों और नेताओं को ही स्थान दिया गया। आयोजन में हॉल में भी बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान से हुई।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ‘वंदे मातरम्’ और भारत माता का अपमान करते हैं और पार्टी नेतृत्व ऐसे मामलों में माफी मांगने के बजाय बचाव करता है।
कांग्रेस की राजनीति सिर्फ
वोट बैंक तक सीमित
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ वोट बैंक तक सीमित है, जबकि केंद्र सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक कानून और राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम के अपमान पर अब तक माफी नहीं मांगी गई, जिससे कांग्रेस लगातार जनाधार खो रही है। महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम
सीएम ने महिला आरक्षण बिल को 21वीं सदी का बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बाबा साहब अंबेडकर की महिलाओं को समान अधिकार देने की सोच को आगे बढ़ाता है।
संबंधित समाचार

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!