सागर से गिरफ्तार हुआ हाईटेक लूट का चौथा आरोपी नितिन: क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर घर में घुसे, कारोबारी को उठाया, फिर वसूले 5 लाख के यूएसडीटी!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पुलिस की वर्दी नहीं थी, लेकिन रौब पूरा पुलिस जैसा था। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चार बदमाश एक युवक के घर में घुसे, उसे और उसके पिता को उठाकर ले गए, फिर फ्रॉड केस में जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के क्रिप्टो एसेट (यूएसडीटी) अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस सनसनीखेज हाईटेक लूटकांड में अब क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में गिरफ्तार आरोपी नितिन लोधी निवासी सदर बाजार सागर है, जिसे क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर सागर से दबोचा। इससे पहले मामले में दीपक तिवारी, नीरज तिवारी और अमन लखिया को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कई दिनों तक करते रहे रेकी: क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपियों की नजर काफी समय से स्नेह परमार पर थी। उन्हें जानकारी मिल गई थी कि स्नेह क्रिप्टो ट्रेडिंग करता है और उसके खाते में अच्छा-खासा डिजिटल निवेश है। इसके बाद आरोपियों ने एक ऐसी साजिश रची, जिसमें पुलिसिया खौफ और तकनीक दोनों का इस्तेमाल किया गया। आरोपी सीधे द्वारिकापुरी स्थित स्नेह परमार के घर पहुंचे। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर में घुस गए और कथित तौर पर स्नेह और उसके पिता को अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उन्हें यह कहकर डराया कि वे ऑनलाइन फ्रॉड और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों में शामिल हैं तथा उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने वाली है।
जेल भेजने की धमकी, फिर क्रिप्टो खाते से उड़ाए 5773 यूएसडीटी: पूछताछ और कार्रवाई के नाम पर दबाव बनाकर आरोपियों ने स्नेह परमार के मोबाइल का उपयोग कराया और उसके ट्रेडिंग अकाउंट से 5773 यूएसडीटी दूसरे खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस के अनुसार इस डिजिटल करेंसी की कीमत करीब 5 लाख 12 हजार रुपए है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया और बाद में और रुपए देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर स्नेह परमार ने आखिरकार क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दो अपराधियों पर 28 से ज्यादा केस
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और नीरज तिवारी पुराने अपराधी हैं। दीपक तिवारी के खिलाफ करीब 15 आपराधिक प्रकरण और नीरज तिवारी के खिलाफ 13 अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया और खुद को जांच एजेंसी बताकर फरियादी को मानसिक रूप से भयभीत किया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी जांच टीम लगातार डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रेल और मोबाइल लोकेशन पर काम कर रही थी।
इसी दौरान फरार आरोपी नितिन लोधी का लोकेशन इनपुट मिला। एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीम ने सागर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नितिन ने 12वीं तक पढ़ाई की है और शेयर मार्केट से जुड़ा काम करता है। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि क्रिप्टो ट्रांजेक्शन के लिए तकनीकी मदद किसने उपलब्ध कराई और इस गिरोह ने इससे पहले भी ऐसी वारदातें की हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!