नौ आरोपी गिरफ्तार: भागने के दौरान चार के हाथ-पैर टूटे; कैफे में हुए हत्याकांड का चंद घंटों में हो गया खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने निकाला जुलूस, भीड़ ने बनाया वीडियो
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर स्थित आर-वन कैफे में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने घंटों में खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि भागने की कोशिश में 4 आरोपियों के हाथ-पैर में चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला, जहां बड़ी संख्या में रहवासी जुटे और पूरा घटनाक्रम कैमरों में कैद किया।
जानकारी के मुताबिक 4 जून को विदुर नगर स्थित आर-वन कैफे में युवक क्रिश श्रीवास्तव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पूरा इलाका दहशत में था। द्वारकापुरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी शिवेंदु जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसकी जांच में सामने आया अनिकेत पाल और मृतक के बीच 22 मई को कहासुनी हुई थी। यह विवाद बाद गहरा गया।
मृतक ने यह बात दोस्त आदर्श जोशी को बताई थी, जिसने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। पुलिस के अनुसार आदर्श जोशी ने रिकॉर्डिंग अंकित पाल को भेजी थी। इस पर अनिकेत पाल, अंकित पाल और शिवम पाल ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
इसके तहत आदर्श से क्रिश को फोन कर आर-वन कैफे बुलाया। क्रिश पहुंचा तो यह जानकारी आरोपियों को दी गई। सूचना मिलते ही अनिकेत, अंकित, गौरव, आकाश, शिवम, अश्विन, करण, अभिषेक सहित अन्य आरोपी कैफे पहुंचे और क्रिश पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल क्रिश की वहीं मौत हो गई। सभी आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें चार आरोपियों के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए, जिनका पुलिस निगरानी में उपचार कराया गया।
एसीपी शिवेंदु जोशी ने बताया अनिकेत पाल (23), विदुर नगर, गौरव उर्फ काला (24), कुंदन नगर , अंकित पाल (26), अहीरखेड़ी , आकाश उर्फ छोटू (25), विदुर नगर, शिवम पाल (29), अहीरखेड़ी , अश्विन चौहान (29), विदुर नगर , करण अमोलिया (22), अर्जुनपुरा मल्टी, आदर्श जोशी (18), विदुर नगर , अभिषेक उर्फ डबल (22), प्रभु नगर से पूछताछ जारी है।
‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’
गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को उसी आर-वन कैफे और आसपास के इलाके में लेकर पहुंची, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। यहां सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला।
इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कई आरोपी कैमरे के सामने बोलते नजर आए अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
संबंधित समाचार

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!