नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर रिमांड पर: पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को मुंबई ले जाएगी; बहन की भूमिका भी जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिंहासा क्षेत्र में पुलिस ने 57 ग्राम से अधिक कोकीन के साथ नाइजीरियन मूल की युवती को गिरफ्तार किया है। चंदन नगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है।
पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसे मुंबई ले जाएगी। पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क में उसकी बहन की भूमिका भी हो सकती है।
टीआई तिलक करोले की टीम ने जाय, पिता इम्युनल, निवासी लेगोस को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वह सात महीने के वीजा पर मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अपनी बहन के पास रह रही थी। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने बस की चेकिंग के दौरान उससे पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जाय ने अपने बालों से चेहरा छिपाने की कोशिश की। बाद में उसने चेहरे पर टॉवेल डाल लिया और बस में लेट गई। महिला पुलिसकर्मी की मदद से तलाशी लेने पर उसके पास से 57 ग्राम से अधिक कोकीन बरामद हुई।
पब या होटल में सप्लाई की आशंका
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती इंदौर में कोकीन किसे और कहां सप्लाई करने वाली थी। आशंका है कि ड्रग्स किसी पब या होटल में पहुंचाई जानी थी।
उसके मोबाइल की जांच में कुछ वॉट्सऐप चैट भी मिली हैं, जिन्हें डिलीट करने की कोशिश किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इन्हीं चैट के आधार पर पुलिस कथित सप्लायर और खरीदार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
मुंबई जाकर बहन से भी होगी पूछताछ
पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई जाएगी और वहां उसकी बहन से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि जाय मुंबई में किस उद्देश्य से रह रही थी और क्या उसकी बहन को ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क की जानकारी थी। फिलहाल पूछताछ में जाय ने तस्करी में बहन की भूमिका की जानकारी नहीं दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ज्यादातर अंग्रेजी में बातचीत कर रही है, जिससे पूछताछ में कुछ दिक्कत आ रही है। पुलिस उसके वीजा और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!