खबर

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप चाकू की नोक पर किया; घमकी देते हुए बोला- कुछ नहीं होगा मेरा

<p><strong>खुलासा फर्स्ट, सतना।</strong> <br>एक महिला ने भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहन

Khulasa First

संवाददाता

30 दिसंबर 2025, 1:05 pm
112 views
शेयर करें:
भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप: चाकू की नोक पर किया; घमकी देते हुए बोला- कुछ नहीं होगा मेरा

खुलासा फर्स्ट, सतना।
एक महिला ने भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो
दरअसल, यह मामला जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र से सामने आया है। यहां शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता अशोक सिंह कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को गालियां देते हुए यह कहते हुए सुनाई देता है कि, “मेरा कुछ नहीं होगा, जहां शिकायत करनी है कर लो।”

आरोपी की पत्नी भाजपा पार्षद
वीडियो में एक महिला के रोने और सिसकते हुए शिकायत की बात करने की आवाज भी सुनाई दे रही है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में भाजपा की पार्षद हैं। इस कारण मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है।

पीड़िता ने एसपी से की लिखित शिकायत
पीड़िता ने 22 दिसंबर को सतना एसपी हंसराज सिंह को लिखित शिकायत सौंपी थी। उसने बताया कि करही (हनुमानगंज) निवासी अशोक सिंह करीब छह महीने पहले उसके घर में घुस आया था और चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर और दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।

दोबारा धमकाकर दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 20 दिसंबर को आरोपी फिर उसके पास आया और दोबारा छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि अशोक सिंह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसे पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है।

डीएसपी को सौंपी गई जांच
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी को सौंपी है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी रिकॉर्ड व सबूतों की गहनता से जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

टैग:

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!