पति ने की पत्नी की हत्या धारदार हथियार से गला गोदकर उतारा मौत के घाट; बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया हमला
<p><strong>खुलासा फर्स्ट, इंदौर।</strong><br>शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।</p><p><strong>बेटी पर भी किया
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बेटी पर भी किया हमला
घटना के समय पत्नी की 14 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बेटी गंभीर रूप से घायल हुई और उसका इलाज बॉम्बे अस्पताल में चल रहा है।
घटना की पूरी जानकारी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि यह वारदात स्कीम नंबर 78 के पास झुग्गी बस्ती में हुई। आरोपी पति संजय चौहान और पत्नी सुमन (36) के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
शनिवार सुबह, चरित्र शंका को लेकर विवाद बढ़ गया और संजय ने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए उनकी बेटी तानी (14) आई, तो उस पर भी हमला किया गया।
पहले का विवाद
सूत्रों के अनुसार, पति और पत्नी के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने पहले भी संजय चौहान के खिलाफ आईपीसी 151 की कार्रवाई कर उसे जेल भेजा था, लेकिन जेल से लौटने के बाद विवाद जारी रहा। इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति संजय चौहान को पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाने पहुंचा आरोपी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति लसूडिया थाने पहुंचा, जहां उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की। इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इधर, पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि आरोपी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, वहीं महिला की भी ये दूसरी शादी थी। दोनों ने आपस में शादी भी की थी, लेकिन दोनों पर अविश्वास करते थे। जिसके चलते आए दिन विवाद होता रहता था। संजय मजदूरी करता है।
संबंधित समाचार
अटल व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा कार्यालय पर आयोजन
सराफा बाजार में डकैती हथियारबंद बदमाशों ने कई दुकानों को बनाया निशाना; सदमे में व्यापारी के पिता की मौत
पाश्चात्य नववर्ष 2026 भारत और विश्व के लिए संघर्ष, सख्ती और संतुलन का वर्ष
फर्जी दस्तावेजों से काट दी गई अवैध कॉलोनियां देवस्थान और शासकीय भूमि का निजी तौर पर नामांतरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!