‘वेलकम टू द जंगल’ मल्टीस्टारर फिल्म में इंदौर के आदित्य का धमाकेदार डेब्यू
<p><strong>खुलासा फर्स्ट, इंदौर</strong><span style="color: rgb(0, 0, 0); font-family: "Helvetica Neue", Helvetica, Arial, sans-serif; font-style: normal; font-variant-ligatures: normal; fon
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉलीवुड की सुपरहिट वेलकम फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिर दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज लेकर आ रही है। फिल्म निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक विशेष वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी वेलकम टू द जंगल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।
फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, जैकी श्राफ, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडिस और लारा दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इनके बीच इंदौर के युवा अभिनेता आदित्य भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते नजर आएंगे। ट्रेलर में आदित्य का आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेज़ेंस दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आदित्य को महत्वपूर्ण किरदार मिला है। आदित्य कई प्रोजेक्ट्स और मंचीय प्रस्तुतियों में काम कर चुके हैं।
आदित्य ने डेली कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त कर अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई का रुख कर लिया था। लगभग दस वर्ष की कड़ी मेहनत, संघर्ष और निरंतर अभ्यास के बाद उन्हें वेलकम टू द जंगल जैसी बड़ी फिल्म मिली।
संबंधित समाचार
अटल व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा कार्यालय पर आयोजन
सराफा बाजार में डकैती हथियारबंद बदमाशों ने कई दुकानों को बनाया निशाना; सदमे में व्यापारी के पिता की मौत
पाश्चात्य नववर्ष 2026 भारत और विश्व के लिए संघर्ष, सख्ती और संतुलन का वर्ष
फर्जी दस्तावेजों से काट दी गई अवैध कॉलोनियां देवस्थान और शासकीय भूमि का निजी तौर पर नामांतरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!