खबर
Top News

नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा: दुष्कर्म के बाद उतारा था मौत के घाट; पत्तों ने कैसे खोला राज, इतने आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई गांव में बोरी में मिली नवविवाहिता की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब एक महीने पुराने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में घटनास्थल से मिले घास और पेड़ों के पत्तों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नवविवाहिता बाजार जाने के बाद लापता हो गई थी
पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी को अटेर क्षेत्र के बढ़पुरा निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता प्रतापपुरा बाजार जाने के बाद लापता हो गई थी। तीन दिन बाद 26 फरवरी को सोई गांव के पास बंवा पुलिया के नजदीक उसका शव बोरी में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। महिला की शादी नवंबर में हुई थी और उसका पति दिल्ली में काम करता है।

जांच में नहीं मिल रहा था सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष सहित कई लोगों से पूछताछ की। कॉल डिटेल खंगाले गए और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

घास-पत्तों से बदली जांच की दिशा
घटनास्थल से मिली बोरी की दोबारा जांच में दूब घास और आम, जामुन, अमरूद व आंवला के पत्ते मिले। इसके आधार पर पुलिस ने ऐसे खेतों और ट्यूबवेल की तलाश शुरू की, जहां ये सभी पौधे एक साथ मौजूद हों। टीमों ने करीब 26 स्थानों की जांच की। इसी दौरान मुखबिर से बढ़पुरा निवासी सूरज शर्मा के खेत की जानकारी मिली, जहां यह सभी पेड़-पौधे पाए गए। यहीं से पुलिस को अहम सुराग मिला।

पूछताछ में खुला पूरा मामला
मुख्य आरोपी सूरज शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया। आरोपियों ने महिला को रास्ते से जबरन खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। बाद में शव को बोरी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।

5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सूरज शर्मा के साथ संजू उर्फ संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, हरिओम शर्मा और अनिल उर्फ कल्लू बुधोलिया को गिरफ्तार किया है।

सुनियोजित थी वारदात
भिंड एसपी असित यादव ने बताया कि यह वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया गया है। उन्होंने जांच टीम की भूमिका की सराहना की और बताया कि आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

10 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

17 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

24 minutes ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

32 minutes ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

43 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 1 hour ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!