नई दर्शन व्यवस्था लागू: अब एक मिनट में इतने श्रद्धालु कर रहे बाबा के दर्शन; इस द्वार से शुरू हुई नई एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

ओंकारेश्वर (खंडवा)।
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है।
एकादशी से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं को शुकदेव मुनि द्वार से प्रवेश कराया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था के बाद एक मिनट में 100 से अधिक श्रद्धालु आसानी और व्यवस्थित तरीके से बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कर रहे हैं।
सावन मास और आगामी सिंहस्थ महापर्व में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं।
हाल ही में शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद नई व्यवस्था को लागू किया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।
10 फीट की दूरी से सहज दर्शन
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को लगभग 10 फीट की दूरी से व्यवस्थित रूप से बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि दर्शन के बाद चांदी द्वार से निकासी की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु हुई है और भीड़ का दबाव भी काफी हद तक कम हुआ है।
बिना धक्का-मुक्की के हो रहे दर्शन
जिला प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने के बाद दर्शन की गति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। अब प्रति मिनट 100 से अधिक श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं।
देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी नई व्यवस्था की सराहना की। उनका कहना है कि पहले की तुलना में इस बार बिना धक्का-मुक्की, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन करने का अवसर मिला, जिससे पूरी यात्रा सुखद और संतोषजनक रही।
प्रशासन का मानना है कि सावन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह नई व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ मंदिर परिसर में बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
संबंधित समाचार

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!