वंदे मातरम् विवाद में नया मोड़: कांग्रेस पार्षद के पति का वीडियो वायरल; भूमिपूजन में मंत्रोच्चार में किसके साथ बैठे आए नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान के बयान के बीच उनके पति का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और तूल दे दिया है।
इकबाल खान बैठे नजर आ रहे
वीडियो में उनके पति और पूर्व पार्षद इकबाल खान भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि जब धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पर आपत्ति नहीं थी, तो वंदे मातरम् गाने से इंकार क्यों किया गया।
क्या है पूरा विवाद
नगर निगम के बजट सत्र के दौरान रूबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम् गाने से इंकार करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “किसके बाप में दम है जो जबरदस्ती वंदे मातरम् बुलवा सके” और “हम एक ही अल्लाह की इबादत करते हैं, इसलिए वंदे मातरम् नहीं गा सकते।”उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
वीडियो से खड़े हुए नए सवाल
अब सामने आए वीडियो में खजराना क्षेत्र के एक भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजा और मंत्रोच्चार के दौरान इकबाल खान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से उषा ठाकुर सहित कई नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा है।
पुलिस जांच और बयान जारी
इस मामले में नगर निगम सभापति और भाजपा पार्षद दल की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड थाने में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना को नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फौजिया शेख से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने पहले दिए बयान से पलटते हुए कहा कि उन्हें वंदेमातरम गाने में कोई आपत्ति नहीं है।
रुबीना ने जताया खेद, कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, रूबीना ने अपने विवादित बयानों पर खेद जताया है। वहीं, दोनों पार्षदों के खिलाफ जिला अदालत में परिवाद भी दायर किया गया है, जिसमें उनके बयानों को धार्मिक विवाद फैलाने वाला बताया गया है।
राजनीतिक तकरार तेज
इस पूरे घटनाक्रम के बाद इंदौर में वंदे मातरम् को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर भाजपा कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस इस विवाद को शांत करने में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!