प्रसिद्ध मंदिर विवाद में नया मोड़: विवाद में निजी वॉटसएप चैट सामने आई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी पुनीत भट्ट और उनकी पत्नी डॉ. इंद्रा भट्ट के बीच चल रहे विवाद में अब दोनों की निजी वॉट्एसप चैट सामने आई है। चैट में डॉ. इंद्रा अपने साथ हुए कथित अन्याय, घर से निकाले जाने और मानसिक पीड़ा का जिक्र करती दिखाई दे रही हैं।
पति ने लगातार दिया भरोसा
जबकि पुनीत भट्ट उन्हें लगातार भरोसा दिलाते हुए लिखते हैं कि 'गणेश जी सब ठीक करेंगे' और 'सब मैनेज हो जाएगा'। डॉ. इंद्रा का आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश रचकर झूठा मामला दर्ज कराया गया और बाद में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। वहीं पुनीत भट्ट ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
आधी रात की चैट ने बढ़ाई चर्चा
सामने आई चैट के अनुसार देर रात हुई बातचीत में डॉ. इंद्रा ने पति से पूछा कि क्या उन्हें उनकी याद आती है। जवाब में पुनीत भट्ट ने लिखा कि वह उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं और उनके जीवन का यह सबसे कठिन दौर है।
घर से निकाले जाने का दर्द साझा
बातचीत के दौरान डॉ. इंद्रा ने घर से निकाले जाने का दर्द साझा किया, जिस पर पुनीत ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया और भगवान गणेश सब ठीक करेंगे। जब डॉ. इंद्रा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले और जेल जाने की आशंका जताई, तब पुनीत ने उन्हें आश्वस्त करते हुए लिखा कि ' सब मैनेज हो जाएगा।'
साजिश के तहत दर्ज कराया केस
डॉ. इंद्रा का कहना है कि सितंबर 2025 में उन पर बहू के साथ मारपीट और गर्भवती महिला को चोट पहुंचाने का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया। उनका दावा है कि पहले परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए और बाद में उन्हें भी घर से बाहर कर दिया गया।
घर के ताले बदल दिए
उनके मुताबिक 20 सितंबर को पुलिस के जरिए उन्हें थाने बुलाया गया। इसी दौरान घर के ताले बदल दिए गए और बाद में उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
भेज दिए तलाक के दस्तावेज
डॉ. इंद्रा का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद भी 20 से 26 सितंबर तक पुनीत भट्ट लगातार फोन और संदेशों के जरिए उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि 27 सितंबर को अचानक उन्हें आपसी सहमति से तलाक (म्यूचुअल डिवोर्स) के दस्तावेज भेज दिए गए। डॉ. इंद्रा का दावा है कि उनसे कहा गया कि यदि वे तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कर देंगी तो उनके खिलाफ दर्ज केस वापस ले लिया जाएगा।
पैसों और संपत्ति की मांग के आरोपों को बताया झूठा
डॉ. इंद्रा ने उन आरोपों को भी खारिज किया है जिनमें उन पर संपत्ति और पैसों की मांग करने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि अप्रैल 2026 में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने और मामला सार्वजनिक होने के बाद उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
कोर्ट में जारी है कानूनी लड़ाई
पुनीत भट्ट और डॉ. इंद्रा भट्ट की शादी मई 2025 में हुई थी। महिला की शिकायत पर पुनीत भट्ट और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 18 जून को प्रस्तावित है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं, जबकि अब सामने आई चैट ने इस विवाद को नई दिशा दे दी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!