बीजेपी नेता और संघ पदाधिकारी विवाद में नया मोड़: भाजपा विधायक के करीबियों पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज; एफआईआर में ऐसे आरोप भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा-4 क्षेत्र में भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों से जुड़े विवाद ने राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले में विधायक एवं पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के करीबी माने जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में चाकू से हमला, घर में घुसकर मारपीट, धमकी और पिस्टल से जान लेने की कोशिश जैसे आरोप लगाए गए हैं।
मामला दर्ज
पुलिस ने जयानी आगार की शिकायत पर वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चित्तौड़ा और अमित कोकाटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 330(2), 296(ए), 62 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
एफआईआर में क्या हैं आरोप?
शिकायतकर्ता जयानी आगार के अनुसार 6 जून की रात करीब 11:30 बजे वह मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके देवर सूजल के मित्र चेतन पाटिल के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। उनके अनुसार मौके पर वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश शेंडगे, शानू दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, अमित कोकाटे और अन्य लोग मौजूद थे।
ऐसे आरोप भी लगे
एफआईआर में आरोप है कि गणेशन पाठक घटना का वीडियो बना रहे थे, तभी वीरेंद्र शेंडगे ने उनका मोबाइल छीन लिया, वीडियो डिलीट किया और मोबाइल फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक वीरेंद्र शेंडगे ने चाकू निकालकर चेतन पाटिल से चेन और पैसे मांगे तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने चाकू से हमला भी किया, लेकिन चेतन समय रहते बच गया। बाद में उससे चेन और पैसे ले लिए गए।
घर में घुसकर हमला करने का आरोप
जयानी आगार ने शिकायत में बताया कि उसी रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वह अपने पति, सहेली पूनम और उसके पति परमवीर के साथ घर पर थीं। तभी वीरेंद्र शेंडगे, शानू दिघे, प्रशांत, गिरीश और अन्य लोग जबरन घर में घुस आए।
आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की, परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। जयानी का आरोप है कि वीरेंद्र शेंडगे ने उनके सीने पर चाकू रखकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपियों के पास अन्य हथियार भी थे।
पिस्टल निकालने और गोली चलाने की कोशिश का आरोप
एफआईआर में विधायक प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद प्रणय चित्तौड़ा ने कथित तौर पर अपने साथियों से कहा कि पिस्टल निकालो और सभी को मार डालो।
आरोप है कि इसके बाद मनीष ईमोलिया ने सुयश पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल नहीं चली और बड़ा हादसा टल गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जाते-जाते आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो पूरे परिवार का जीवन बर्बाद कर दिया जाएगा।
एफआईआर में बिना नाम लिए विधायक पर भी टिप्पणी
एफआईआर के अंतिम हिस्से में शिकायतकर्ता ने बिना नाम लिए लिखा है कि आरोपी एक बड़े नेता के समर्थक हैं। इसी कारण वह डर के चलते रात में थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। इस टिप्पणी को राजनीतिक रूप से विधायक मालिनी गौड़ के संदर्भ में देखा जा रहा है, हालांकि एफआईआर में उनका नाम नहीं लिखा गया है।
प्रणय चित्तौड़ा ने आरोपों से किया इनकार
विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चित्तौड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह इंदौर में मौजूद ही नहीं थे। चित्तौड़ा के अनुसार वह शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर से महेश्वर के लिए रवाना हो गए थे और रविवार को भी पूरे दिन वहीं थे। उन्होंने कहा कि एफआईआर में उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया है और वह उचित मंच पर अपनी बात रखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत शनिवार रात करीब 11 बजे उषा नगर क्षेत्र में हुई। यहां नीतेश नामक युवक कुत्तों को खाना खिलाने गया था। इसी बात को लेकर वीरेंद्र शेंडगे से उसका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिचितों और समर्थकों को बुला लिया।
एक ओर वीरेंद्र शेंडगे के साथ प्रशांत सोनी और अन्य लोग पहुंचे, वहीं दूसरी ओर नीतेश ने संघ से जुड़े चेतन पाटिल, परमवीर और अन्य लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मामला रात में थाने पहुंचा, जहां हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एवं विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी पहुंचे। संघ की ओर से वीरेंद्र गोयल ने हस्तक्षेप किया। बाद में संघ के वासुदेव पाटीदार से चर्चा के बाद मामला शांत कराने की कोशिश की गई।
एफआईआर के बाद बढ़ा तनाव
रविवार सुबह एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चेतन पाटिल समर्थकों ने हंगामा किया। इसी दौरान वीरेंद्र शेंडगे की मल्टी पर पथराव भी हुआ। बाद में शानू दिघे के घर और एक बार फिर शेंडगे के निवास पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने की घटनाएं सामने आईं।
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेंडगे को विधानसभा प्रभारी पद से हटाने के साथ उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद रविवार शाम पुलिस ने मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली।
संबंधित समाचार
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!