खबर
Top News

सावन का नया स्कूल शेड्यूल: रविवार को लगेंगी कक्षाएं; सोमवार रहेगा अवकाश, महाकाल की सवारी के चलते प्रशासन का फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 7:04 pm
शेयर करें:
सावन का नया स्कूल शेड्यूल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकाल की सावन सवारी के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक उज्जैन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में हर सोमवार अवकाश रहेगा, जबकि उसकी भरपाई के लिए रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगा।

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में हर साल महाकाल की सवारी के दौरान शहर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

भीड़ और जाम से बचाने के लिए बदली व्यवस्था
महाकाल की सवारी वाले दिनों में शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसका असर स्कूल बसों और विद्यार्थियों की आवाजाही पर भी पड़ता है। इसी वजह से प्रशासन ने सोमवार को अवकाश और रविवार को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पढ़ाई भी प्रभावित न हो और बच्चों को परेशानी का सामना भी न करना पड़े।

3 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था 3 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रत्येक सोमवार स्कूल बंद रहेंगे और उनकी भरपाई रविवार को कक्षाएं लगाकर की जाएगी। यह नियम शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

महाकाल की पहली सवारी 3 अगस्त को
इस वर्ष भगवान महाकाल की कुल छह सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें पहली सवारी 3 अगस्त को निकाली जाएगी। इसके अलावा भादौ मास में 31 अगस्त को, 7 सितंबर (राजसी/शाही सवारी) निकाली जाएगी।

राजसी सवारी पर रहेगा जिले में अवकाश
7 सितंबर को निकलने वाली राजसी (शाही) सवारी के दिन पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। ऐसे में उस सप्ताह रविवार और सोमवार दोनों दिन स्कूल बंद रहेंगे।

इन मार्गों से निकलेगी महाकाल की सवारी
शाम 4 बजे महाकाल मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी प्रारंभ होगी। इसके बाद गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, रामानुजकोट, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए सवारी पुनः महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

जल्द जारी होगा आधिकारिक आदेश
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि नई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बच्चों की पढ़ाई और आवागमन की योजना पहले से बना लें।

इस निर्णय का उद्देश्य सावन में महाकाल की सवारी के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 9 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 9 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 10 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 10 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 10 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 10 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 10 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 10 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 10 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 10 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 10 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 10 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 11 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 11 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 11 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 11 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 11 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 11 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!