महिला की मौत के मामले में नए खुलासे: शव डीप फ्रीजर में रखने पर उठे सवाल; परिजनों ने लगाई आरोपों की झड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
तृप्ति नगर में 32 वर्षीय ज्योति उर्फ जाह्नवी कुशवाह की गोली लगने से हुई मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। एक तरफ आरोपी देवर का कहना है कि घटना हादसा थी और मजाक-मजाक में ट्रिगर दबाने से गोली चल गई, वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि गोली गलती से चली थी तो घायल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय शव को डीप फ्रीजर में क्यों रखा गया और पुलिस को सूचना देने के बजाय अंतिम संस्कार की तैयारी क्यों की गई।
देवर ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवर योगेश कुशवाह ने बताया कि छठी कार्यक्रम के दौरान वह अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान एक कारतूस पिस्टल के चेंबर में फंस गया था, जिसके बाद उसने हथियार को अलग रख दिया। योगेश के मुताबिक रविवार सुबह घर में उसका भाई मनोज कुशवाह, बहन और भाभी ज्योति बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वह ऊपर से पिस्टल लेकर नीचे आया।
पहले मजाक में अपने भाई के सिर पर पिस्टल रखकर ट्रिगर दबाया
उसका दावा है कि उसने पहले मजाक में अपने भाई के सिर पर पिस्टल रखकर ट्रिगर दबाया, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद बहन के साथ भी ऐसा ही किया। तीसरी बार जब उसने भाभी ज्योति के सिर पर पिस्टल रखकर ट्रिगर दबाया तो चेंबर में फंसा कारतूस चल गया और गोली सीधे उनके सिर में जा लगी।
गोली लगते ही हो गई मौत
आरोपी के अनुसार गोली लगते ही ज्योति जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार घबरा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के शव को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा डीप फ्रीजर मंगवाया गया था, जिसमें शव रखा गया। देर रात अंतिम संस्कार की तैयारी भी की जा रही थी।
मायके पक्ष ने उठाए गंभीर सवाल
सोमवार को ग्वालियर पहुंचे मृतका के भाई भावेश ने थाटीपुर थाने पहुंचकर पुलिस को बयान दिए। उन्होंने कहा कि यदि घटना वास्तव में दुर्घटनावश हुई थी तो सबसे पहले ज्योति को अस्पताल ले जाया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि इलाज कराने के बजाय शव को डीप फ्रीजर में रखने और रात में अंतिम संस्कार की तैयारी करने का क्या कारण था। मायके पक्ष का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।
प्रताड़ना के भी लगाए आरोप
मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ज्योति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि पति मनोज अक्सर नशे की हालत में रहता था और ज्योति के साथ विवाद करता था। भावेश ने बताया कि छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह स्वयं बहन के घर गया था। रविवार सुबह उसे फोन पर बताया गया कि ज्योति सीढ़ियों से गिर गई है और उसकी हालत गंभीर है। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो परिवार को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ।
पुलिस को सूचना मिलने पर खुला राज
जानकारी के अनुसार मोहल्ले के एक व्यक्ति को घर में अचानक डीप फ्रीजर मंगाने और देर रात अंतिम संस्कार की तैयारी पर संदेह हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही पति मनोज और अन्य लोग वहां से निकल गए। पुलिस ने घर से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
देवर गिरफ्तार, पति फरार
थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपी योगेश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतका का पति मनोज कुशवाह अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!