महिला आईएएस के फार्महाउस में जुआकांड में नया खुलासा: चार और पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; मुख्य आरोपी ने क्या बताया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला आईएएस वंदना वैद्य के मानपुर स्थित आवंलीपुरा फार्महाउस पर हुए जुआकांड में पुलिस कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में अब चार और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी जगदीश हड्डा राठौर उर्फ कूबड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले मानपुर थाना टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेश्मा गिरवाल पर कार्रवाई की जा चुकी थी।
कुल सात पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में
अब कूबड़ा से पूछताछ के बाद एसपी ग्रामीण ने एसआई त्रिलोक बौरासी, एएसआई सुरेश भदौरिया, एएसआई नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को भी सस्पेंड कर दिया है। इस तरह अब तक कुल सात पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।
कूबड़ा ने किया यह खुलासा
पूछताछ में कूबड़ा ने खुलासा किया है कि वह लंबे समय से जुआ संचालित करता रहा है और इसके लिए अलग-अलग स्थानों का चयन करता था। उसने बताया कि रामपुरिया गांव का महेंद्र पटेल इस काम में उसकी मदद करता था, जिसने फार्महाउस के केयरटेकर रणजीत जाट से संपर्क कराया था।
फार्महाउस पर पहले भी जुआ खेला जा चुका
आरोपी के अनुसार, इस फार्महाउस पर पहले भी जुआ खेला जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक उसने कुछ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ होने की बात भी स्वीकार की है, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई हुई।
मौके से 18 जुआरियों को पकड़ा था
मामले में पुलिस पहले ही मौके से 18 जुआरियों को पकड़ चुकी थी और करीब 13.67 लाख रुपए जब्त किए गए थे। बाद में केयरटेकर रणजीत जाट समेत अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल 23 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!