गोवा पार्टी में 21 वर्षीय इंदौरी युवक की मौत में खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवा के अंजुना में बीते गुड फ्राइडे की रात एक पार्टी में 21 वर्षीय इंदौर निवासी ईशान बड़गुजर की मौत ने शहर के युवाओं और पार्टी कल्चर में बढ़ते ड्रग्स के खतरे का खुलासा किया है।
रैंडॉक्स लैब की रिपोर्ट के अनुसार ईशान के शरीर में कई प्रकार के नशीले पदार्थ और शराब का खतरनाक मिश्रण पाया गया, जो मानव शरीर की सहनशीलता से कई गुना अधिक था।
यह साफ संकेत है कि मौत ओवरडोज़ के कारण हुई। प्रत्यक्ष सूत्रों के अनुसार ईशान पार्टी के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को सुबह करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में भेजा गया।रिपोर्ट के अनुसार, ईशान के रक्त में पाए गए ड्रग्स और शराब का स्तर इस प्रकार था।
मेथैम्फेटामाइन 328.84 ng/ml कट-ऑफ 20 ng/ml, एक्स्टसी – 762.56 ng/ml (कट-ऑफ 40 ng/ml),एम्फ़ैटेमाइन (AMP) – 352.24 ng/ml (कट-ऑफ 20 ng/ml) कोकीन (BZG) – 129.86 ng/ml (कट-ऑफ 50 ng/ml)कैनबिस (THC) – 24.04 ng/ml (कट-ऑफ 10 ng/ml) शराब का मार्कर – 740.26 ng/ml (कट-ऑफ 600 ng/ml) रिपोर्ट से स्पष्ट है कि शराब और ड्रग्स का घातक मिश्रण युवक की मौत का मुख्य कारण बना।
ईशान बड़गुजर की मौत और चेतावनी
रिपोर्ट और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ईशान MBA की पढ़ाई कर रहा था और गोवा की पार्टी संस्कृति में युवा उत्साह के चलते शामिल हुए। लेकिन ड्रग्स और शराब का खतरनाक मिश्रण उनके जीवन का आखिरी क्षण साबित हुआ।सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह घटना केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि सिस्टम फेलियर और पार्टी कल्चर की जड़ तक पहुंचने वाली चेतावनी है।
डॉक्टर और पुलिस की प्रतिक्रिया
एक वरिष्ठ निजी डॉक्टर ने कहा कि यह घटना मौली (एक्स्टसी) और अत्यधिक शराब का घातक मिश्रण प्रतीत होती है।पुलिस अधिकारियों ने भी माना कि शराब और नशीले पदार्थों के मेल से जानलेवा प्रतिक्रिया हुई होगी। हालांकि, आधिकारिक रूप से अंतिम निष्कर्ष अभी लंबित है।
अंजुना निवासी बताते हैं कि यह कोई पहली घटना नहीं है। 2025 में भी 5 ओवरडोज़ के मामले सामने आए थे, जिसमें MDMA, THC, कोकीन और अन्य ड्रग्स का मिश्रण पाया गया।सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना फर्नांडेस ने कहा- ऐसी घटनाएं सरकार और प्रशासन को जागरूक करने के लिए जरूरी हैं।
रातभर पार्टियों में नियमों का उल्लंघन और ड्रग्स का सेवन आम हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरडोज़ से मौतों को अक्सर दबा दिया जाता है, जबकि पार्टियों को अनुमति देने वाले प्रशासनिक कदम सवालों के घेरे में हैं।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!