चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड: महज 55 दिनों में दर्शन करने पहुंचे 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

आस्था का महाकुंभ, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 11 लाख 5 हजार 676 यात्रियों ने दर्शन किए
खुलासा फर्स्ट।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बन गया है, महज 55 दिनों में 31 लाख 5 हजार 553 यात्री चारधाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 11 लाख 5 हजार 676 यात्रियों ने दर्शन किए।
इसके बाद बद्रीनाथ में 9 लाख 8 हजार 619, गंगोत्री में 5 लाख 28 हजार 406 और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 7 हजार 421 श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हुई थी।
पिछले साल 2025 में करीब 51 लाख यात्री चारों धाम के दर्शन करने पहुंचे थे। इस बार 2026 की चारधाम यात्रा में केवल 55 दिनों में 31 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में पिछली बार का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।
उ त्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। चारों धामों में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
तीर्थ यात्राओं के बढ़ती संख्या की वजह से चारधाम यात्रा में खासकर केदारनाथ और बद्रीनाथ मार्गो पर ट्रैफिक जाम भी लग रहा है।
तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ी, कारोबारी खुश
चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से स्थानीय व्यवसाय को बड़ी राहत मिली है। होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट, ढाबा, घोड़े खच्चर, छोटी बड़ी खाने-पीने की दुकान समेत अन्य कारोबारी भी इससे खुश है. उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है। इसके अलावा टैक्सी, मैक्सी, बस और अन्य टूर एंड ट्रैवल्स के बिजनेस को भी काफी फायदा मिला है।
6 महीने चलती है यात्रा
चारधाम यात्रा उत्तराखंड के आर्थिकी की रीड की हड्डी होती है हर साल 6 महीने चलने वाली इस यात्रा का इंतजार सभी को रहता है, फिर चाहे वह श्रद्धालु हो या व्यवसायी।
यही वजह है कि चार धाम यात्रा में हर साल रिकॉर्ड तोड़ यात्री आ रहे हैं और इसका सीधा फायदे स्थानीय लोगों को हो रहा है।
चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या अधिक होने से बेहतर सड़कें बन रही हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को अच्छी सुविधा भी मिल रही है।
भले ही केदारनाथ या बद्रीनाथ धाम में लोगों को घंटों-घंटों दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा हो, या कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा हो, लेकिन श्रद्धालु की आस्था में कोई कमी नहीं है।
श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
अंडमान-निकोबार से यात्रा पर आए तीर्थयात्री की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के डॉ. अखिल राणा के अनुसार, देर शाम अंडमान-निकोबार के पीके दंडा राव(44) को अचेतावस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा... गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। यात्रा के शुरुआती 47 दिनों में ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।
पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल 10,15,852 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या 9,44,804 थी।
इस तरह इस वर्ष अब तक 71,048 अधिक श्रद्धालु धामों तक पहुंचे हैं। आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम में 4,98,367 और गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मौसम लेगा अमरनाथ श्रद्धालुओं की परीक्षा, सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। दुर्गम मानी जाने वाली इस यात्रा के दौरान इस बार मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में मानसूनी बारिश के सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। इसी के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर तैयारी की जा रही है।
सेना के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय भी तेजी से तैयारी में जुटा हुआ है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तियार अहमद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की तीव्रता तय करती है कि बारिश का रुख इस बार कैसा रहने वाला है।
लंबे समय के पूर्वानुमान के आधार पर अभी तक जो तस्वीर बन रही है, उसके अनुसार जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में सामान्य एवं सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
श्रद्धालुओं को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। बेहतर है कि मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। अमरनाथ यात्रा इस बार 57 दिन की रहने वाली है। यह आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन तक चलेगी। करीब दो माह तक श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।
अब भी कई फीट बर्फ, एक हजार कर्मचारी तैयारी में जुटे...अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अभी सामान्य स्थानों पर सात से आठ फीट तक बर्फ जमी है। हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में यह 10 से 12 फीट तक मौजूद है।
पहलगाम के 32 किलोमीटर दायरे के साथ ही चंदनबाड़ी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के करीब एक हजार कर्मचारी बर्फ हटाने में जुटे हैं।
हमेशा इस कार्य में करीब 800 कर्मचारी लगाए जाते हैं। इसबार मौसम के रुख को देखते हुए यह संख्या बढ़ाई गई है। बर्फ हटाने के लिए बीआरओ स्नो कटर, स्नो ब्लोअर, अर्थमूवर, जेसीबी व लोडर की मदद ले रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!