खबर
Top News

साइबर ठगी के नई तरीके का खुलासा: पहले ऐसे फंसाया; फिर अधिकारी बनकर साढ़े पांच लाख रुपये उड़ाए

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
साइबर ठगी के नई तरीके का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में साइबर जालसाजों ने एक कारोबारी को बेहद शातिर तरीके से अपना शिकार बनाया। ठगों ने पहले खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर भरोसा जीता, फिर बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया और आखिरकार पीड़ित के खाते से करीब 5.5 लाख रुपए उड़ा लिए। इस पूरी वारदात में आरोपियों ने मोबाइल ऐप और APK फाइल के जरिए पीड़ित के फोन का एक्सेस हासिल कर लिया।

बिजली बिल के नाम पर शुरू हुआ पूरा खेल
इब्राहीमगंज निवासी 38 वर्षीय अनूप जैन, जो अशोका गार्डन क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आया।

कनेक्शन काटने की कही बात
कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली बिल जमा नहीं हुआ है और एक घंटे के भीतर कनेक्शन काट दिया जाएगा। हाल ही में नया बिजली मीटर लगवाने के कारण अनूप को शक नहीं हुआ। आरोपियों ने उनके पिता का नाम भी सही बताया, जिससे उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि कॉल असली है।

ऐप इंस्टॉल करते ही फोन पर हो गया कब्जा
जालसाज ने अनूप को एक ऐप डाउनलोड करने को कहा और उसी के जरिए बिल भुगतान करने की बात कही। जैसे ही उन्होंने ऐप इंस्टॉल किया, कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर 51 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। दरअसल, इसी दौरान ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग कर ली थी।

दूसरी कॉल में बैंक कर्मचारी बनकर जाल में फंसाया
पहली ठगी के तुरंत बाद एक और कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड से संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। पीड़ित ने कार्ड ब्लॉक करने की बात कही, तो जालसाज ने “प्रक्रिया पूरी करने” के नाम पर एक APK फाइल भेजी और कुछ जरूरी जानकारी मांगी।

APK फाइल बनी सबसे बड़ा जाल
जैसे ही अनूप जैन ने APK फाइल डाउनलोड कर उस पर क्लिक किया और अपने बैंक खातों की जानकारी साझा की, ठगों को उनके मोबाइल और बैंकिंग सिस्टम तक पूरा एक्सेस मिल गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए तीन बार में 5.5 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली।

पुलिस में शिकायत, खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई
ठगी का अहसास होने के बाद अनूप जैन ने अशोका गार्डन थाने और राज्य साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें फ्रीज कराया जाएगा और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

about 4 hours ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 4 hours ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 4 hours ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 5 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 5 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 5 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 5 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 5 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 6 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 7 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 7 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 7 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 8 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 8 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 8 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 8 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 8 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 8 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!