नया खुलासा, निलंबित पुलिसकर्मियों ने स्वीकारा रिश्वत लेना: कार में मिले थे इतने करोड़ रुपये; इतनी राशि ले ली थी, गुजरात की कार क्यों आई थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
जिले के रूठियाई चौकी क्षेत्र में 19 मार्च को गुजरात के एक व्यापारी की कार से 1 करोड़ रुपए मिलने और 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पगारा टोल नाके के रिकॉर्ड के अनुसार, व्यापारी की कार (GJ 05 RK 9351) 20 मार्च को दोबारा गुना आई और करीब 5 घंटे तक इलाके में रही।
टोल रसीद से हुई पुष्टि
टोल डेटा के मुताबिक, कार 20 मार्च शाम 4:15 बजे पगारा टोल से रूठियाई की ओर दाखिल हुई और रात 9:29 बजे ब्यावरा की ओर निकल गई। टोल रसीद से इसकी पुष्टि हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पुलिसकर्मियों ने रिश्वत के 20 लाख रुपए वापस करने के लिए व्यापारी को दोबारा बुलाया था।
कैश मिलने और पैसे लेने की बात स्वीकारी
इस मामले में सस्पेंड किए गए चारों पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान कैश मिलने और पैसे लेने की बात स्वीकार कर ली है। उनके कबूलनामे के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि जब कार में 1 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम मिली थी, तो इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर विभाग को क्यों नहीं दी गई। मामले की जांच फिलहाल प्रशिक्षु आईपीएस आयुष जाखड़ कर रहे हैं।
क्या था पूरा मामला?
19 मार्च की रात रूठियाई चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुजरात जा रही एक कार को रोका गया था। कार में 1 करोड़ रुपए नकद मिले थे, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 20 लाख रुपए लेकर कार को छोड़ दिया।
अधिकारी का फोन आने के बाद रकम लौटाई
अगले दिन गुजरात से एक आईपीएस अधिकारी का फोन आने के बाद यह रकम वापस लौटाई गई। मामला सामने आने पर ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एसआई प्रभात कटारे, एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन को सस्पेंड कर दिया।
एसपी पर भी गिरी गाज, नई एसपी ने संभाला कार्यभार
मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन एसपी अंकित सोनी को हटा दिया गया। आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया और न ही कोई कार्रवाई की।
हितिका वासल ने पदभार संभाला
उनकी जगह इंदौर में पदस्थ आईपीएस हितिका वासल को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार शाम पदभार ग्रहण कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!