वर्दी से जागी नई उम्मीद: पुलिस ने किया नशे की गिरफ्त में आए युवाओं से संवाद; अभियान से जुड़कर इतने युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने एक मानवीय पहल करते हुए नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत "वर्दी से जागी नई उम्मीद" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नशे से प्रभावित 45 युवाओं ने नशा छोड़कर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नशे के आदी व्यक्तियों और उनके परिवारों को नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्रों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा परामर्श देकर नशे से बाहर निकलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें नशे में लिप्त व्यक्तियों को परामर्श के साथ चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई।
जोन-3 पुलिस की विशेष पहल
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नगरीय पुलिस इंदौर के जोन-3 द्वारा पिछले वर्ष से नशे के विरुद्ध विशेष अभियान "वर्दी से जागी नई उम्मीद" संचालित किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आयोजित काउंसलिंग सत्र में नशे की समस्या से जूझ रहे 45 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पुलिस अधिकारियों से खुलकर संवाद किया और स्वीकार किया कि वे नशे की आदत से परेशान थे, लेकिन पुलिस के सकारात्मक व्यवहार और सहयोग से अब वे सामान्य जीवन की ओर लौटना चाहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसीपी ओमप्रकाश ने की
कार्यक्रम की अध्यक्षता अति. पुलिस उपायुक्त (जोन-3) ओमप्रकाश ने की। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज नीति राजेश दण्डोतिया, थाना प्रभारी संयोगितागंज के.पी. सिंह यादव, थाना प्रभारी पलासिया सुरेन्द्र रघुवंशी, आईसी छोटी ग्वालटोली उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह चौहान सहित काउंसलिंग समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा की ओर बढ़ाने का प्रयास
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को पुलिस अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। पुलिस टीम द्वारा युवाओं को नियमित काउंसलिंग के माध्यम से अच्छे कार्यों, शिक्षा और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया जा रहा है।
काउंसलिंग में सामने आए नशे के प्रमुख कारण
काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने युवाओं में नशे की लत के पीछे कई प्रमुख कारण पाए। इनमें परिजनों द्वारा स्वयं नशा करना। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति। गलत मित्रों की संगति। सामाजिक परिवेश का नकारात्मक प्रभाव। पुलिस और विशेषज्ञों ने युवाओं को समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, शिक्षा, रोजगार और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।
निःशुल्क चिकित्सीय उपचार की सुविधा
इंदौर पुलिस का यह अभियान केवल जागरूकता और काउंसलिंग तक सीमित नहीं है। पुलिस द्वारा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए मनोरोग विशेषज्ञों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सीय उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से नशे के प्रभाव से बाहर निकालकर उन्हें स्वस्थ और बेहतर जीवन की ओर ले जाना है।
पुलिस का संदेश- भटके युवाओं को सही दिशा देना उद्देश्य
इंदौर पुलिस ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी उसकी जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा हमारा उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि भटके हुए युवाओं को सही दिशा दिखाना है। 'वर्दी से जागी नई उम्मीद' इसी दिशा में एक मानवीय प्रयास है।
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को मदद और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में भागीदारी निभाएं।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!