इस योजना में नई एंट्री बंद: इंदौर में तीन साल में इतनी महिलाएं हुईं बाहर; इतनी आयु पूरी करना सबसे बड़ा कारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पिछले तीन वर्षों से नए पंजीयन बंद हैं। दूसरी ओर हर महीने बड़ी संख्या में महिलाएं पात्रता समाप्त होने या अन्य कारणों से योजना से बाहर हो रही हैं।
इसका सीधा असर लाभार्थियों की कुल संख्या पर पड़ रहा है और इंदौर जिले में अब तक 19,654 महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं।
योजना की शुरुआत के समय इंदौर जिले में 4,57,742 महिलाओं ने आवेदन किया था। वर्तमान में 4,38,088 महिलाओं के बैंक खातों में ही हर माह योजना की राशि पहुंच रही है।
तीन वर्षों में लाभार्थियों की संख्या में करीब 20 हजार महिलाओं की कमी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को हुई थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2023 से शुरू हुई थी।
60 वर्ष की आयु पूरी होने से सबसे अधिक नाम हटे
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार योजना से बाहर होने वाली महिलाओं में सबसे बड़ा कारण 60 वर्ष की आयु पूरी होना है।
पिछले साढ़े तीन वर्षों में 14,151 महिलाओं के नाम केवल आयु सीमा पूरी होने के कारण हटाए गए।वर्षवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में 4,040 महिलाएं, 2025 में 4,961 महिलाएं, 2026 में अब तक 5,150 महिलाएं योजना से बाहर हुईं।
इसके अलावा 452 महिलाएं जांच में अपात्र पाई गईं, 973 महिलाओं ने स्वेच्छा से योजना छोड़ी, 763 महिलाओं के निधन के कारण नाम हटाए गए, 2,406 महिलाओं की समग्र आईडी निरस्त होने से लाभ बंद हुआ, जबकि 903 महिलाओं के आधार और समग्र आईडी का मिलान नहीं होने पर उन्हें अपात्र घोषित किया गया।
नई पात्र महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ
योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
हालांकि, तीन वर्षों से नए पंजीयन बंद होने के कारण अब पात्र हो चुकी हजारों महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसके विपरीत पात्रता समाप्त होने से पुरानी हितग्राहियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली सभी महिलाओं को योजना का लाभ नियमित रूप से दिया जा रहा है। जिन महिलाओं की पात्रता समाप्त हुई है या जो निर्धारित मापदंडों से बाहर हो गई हैं, उनके नाम नियमानुसार हटाए गए हैं।
दूसरी योजनाओं में जारी हैं नए पंजीयन
गौरतलब है कि राज्य और केंद्र सरकार की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में नए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन लगातार किया जा रहा है।
इसके विपरीत लाड़ली बहना योजना में नए आवेदन अब तक शुरू नहीं किए गए हैं, जिससे हर महीने लाभार्थियों की संख्या घटती जा रही है।
इंदौर में लाड़ली बहना योजना की स्थिति
शुरुआती लाभार्थी: 4,57,742
वर्तमान लाभार्थी: 4,38,088
अब तक योजना से बाहर: 19,654 महिलाएं
60 वर्ष की आयु पूरी होने से बाहर: 14,151
अपात्र घोषित: 452
स्वेच्छा से योजना छोड़ी: 973
मृत्यु के कारण नाम हटे: 763
समग्र आईडी हटने से बाहर: 2,406
आधार-समग्र मिलान नहीं होने से अपात्र: 903
राशि बढ़ी, लेकिन नए नाम नहीं जुड़े
शुरुआत (2023): 1,000 रुपए प्रतिमाह
बाद में बढ़ी: 1,250 रुपए प्रतिमाह
वर्तमान राशि: 1,500 रुपए प्रतिमाह
राशि में लगातार वृद्धि से मौजूदा लाभार्थियों को अधिक आर्थिक सहायता मिल रही है, लेकिन नए पंजीयन बंद होने से बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं अब भी योजना का लाभ पाने से वंचित हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!