LPG बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड: गैस संकट का डर दिखाकर लोगों को बना रहे शिकार; ऐसे रहे सावधान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में LPG गैस की कमी की खबरों के बीच अब साइबर ठगों ने नया तरीका अपना लिया है। गैस बुकिंग के नाम पर हो रहा यह ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसको लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
गैस कमी का दिखा रहे डर
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के अनुसार, ठग गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों को जल्दबाजी में बुकिंग करने के लिए उकसा रहे हैं। इस दौरान वे नकली लिंक, फर्जी ऐप्स और QR कोड के जरिए लोगों से पैसे और उनकी निजी जानकारी हासिल कर रहे हैं।
पैनिक मैसेज का सहारा लेकर लोगों को फंसा रहे
साइबर दोस्त ने भी सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए बताया कि स्कैमर्स तत्काल बुकिंग, डिस्काउंट ऑफर और पैनिक मैसेज का सहारा लेकर लोगों को फंसाते हैं। ये मैसेज एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भेजे जा रहे हैं।
लिंक भेजते हैं ठग
ठग यूजर्स को एक ऐसा लिंक भेजते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसा लगता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस पर क्लिक करता है, उससे पेमेंट या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है। कई मामलों में APK फाइल डाउनलोड करने या QR कोड स्कैन करने के लिए भी कहा जाता है, जिससे फ्रॉड आसानी से हो जाता है।
ऐसे पहचानें LPG स्कैम
गैस की कमी का डर दिखाकर तुरंत बुकिंग करने का दबाव
अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होना
APK फाइल डाउनलोड करने या QR कोड स्कैन करने के निर्देश
OTP, PIN या बैंक डिटेल्स मांगना
सरकार की अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही LPG बुकिंग करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!