नेटबैंकिंग फ्रॉड: 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार; पासवर्ड न बदलने वालों को बनाता था निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
वर्ष 2018 के एक नेटबैंकिंग फ्रॉड मामले में राज्य साइबर पुलिस ने आठ साल बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला के खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे और लंबे समय से फरार चल रहा था।
2018 में शिकायत दर्ज कराई थी
कंपू क्षेत्र निवासी ऊषा अहिरवार ने 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नेटबैंकिंग खाते से अज्ञात व्यक्ति ने रकम निकाल ली है। शिकायत के आधार पर राज्य साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आईपी एड्रेस से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने उन खातों के आईपी एड्रेस का विश्लेषण किया, जिनका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन में हुआ था। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन प्रयागराज में ट्रेस हुई और उसकी पहचान विवेक साहू के रूप में की गई। साइबर सेल की टीम हाल ही में प्रयागराज पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
मुंबई-पुणे में सीखे फ्रॉड के तरीके
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 2018 में मुंबई और पुणे में सक्रिय साइबर ठगों के संपर्क में आया था। वहीं से उसने ऑनलाइन ठगी के तरीके सीखे और बाद में खुद का नेटवर्क बनाकर वारदातों को अंजाम देने लगा।
पासवर्ड अपडेट न करने वाले बनते थे शिकार
आरोपी ने बताया कि वह उन यूजर्स को निशाना बनाता था, जो लंबे समय तक अपने नेटबैंकिंग पासवर्ड नहीं बदलते। ऐसे अकाउंट्स को हैक करना उसके लिए आसान होता था।
पुराने केस की समीक्षा में मिली सफलता
पुलिस के अनुसार, ठगी की राशि कम होने के कारण पहले जांच की गति धीमी थी। हाल ही में पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस केस को दोबारा खोला गया, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!