नेताजी घर पर खा रहे थे आईपीएल का सट्टा: भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सहित चार धराए; लाखों का मिला हिसाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने भाजपा नेता शांतिलाल सिर्वी के घर पर रविवार देर रात दबिश दी। आरोपी घर पर आईपीएल मैच का सट्टा ले रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच धार की एक पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सर्चिंग शुरू की तो पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सिर्वी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, चार एंड्रॉइड और दो कीपैड मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, सट्टे के अंक लिखे सात पर्चे और लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब जब्त किया। सट्टा एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
दरअसल गत दिनों हुई मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मयंक अवस्थी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इन दिनों आईपीएल मैच को लेकर भी कई सटोरिए सक्रिय हो गए हैं।
ऐसे में एसपी के निर्देश व एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में धार क्राइम ब्रांच प्रभारी उनि प्रशांत गूंजल की एक टीम ने बदनावर के अणुनगर स्थित भाजपा नेता के घर पर दबिश दी थी। थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान शांतिलाल पिता नानूराम सिर्वी, विनय पिता छगनलाल जाट, आदित्य पिता राजेश, अभिषेक पिता गोपाल गोयल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है। विनय ठाकुर पहले भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री और भाजपा से पार्षद था।
तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा हुआ बताया गया है। टीआई कुशवाह ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के अन्य गिरोह भी सक्रिय हैं। स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!