ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट; मामी के साथ था 6 साल से अवैध संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में युवक की हत्या उसके ही भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।
पहले हादसा लगा, पीएम रिपोर्ट ने खोला राज
15 अप्रैल 2026 को रन्हाईकला निवासी कन्हैया गाठे ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता विश्राम गाठे का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर, आंख और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शुरुआत में मामला सड़क हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चोटें दुर्घटना की नहीं, बल्कि हत्या की हैं।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे अजय बिल्लौरे (26) के बीच पिछले 6 साल से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था, जिससे आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली।
हथौड़े से किया हमला
पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल की रात आरोपी अजय ने अपने साथी सचिन निषोद (23) के साथ मिलकर खलिहान के पास विश्राम गाठे का पीछा किया। सचिन ने मृतक को पकड़ा और अजय ने लोहे के हथौड़े से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!