लापरवाही, खंभे पर कर्मचारी को लगा करंट: हाथ-पैर काटना पड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने आउटसोर्स कर्मचारी को बिना सुरक्षा साधन दिए खंभे पर चढ़ा दिया और बाद में लाइन चालू भी कर दी। इससे उसे ऐसा करंट लगा कि हाथ और पैर को काटना पड़ा। अभी वो अरबिंदो अस्पताल में भर्ती है और जीवन-मृत्यु के बीच झूल रहा है। आश्चर्य की बात है कि जिम्मेदार अधिकारी हादसे को दबाने में जुटे हैं।
घटना 28 जून की बताई जा रही है। आउटसोर्स कर्मचारी 40 वर्षीय जितेंद्रसिंह पंवार सुपर काॅरिडोर के समीप ग्राम टिगरिया बादशाह के सिंगापुर ग्रिड में बिजली के खंभे पर चढ़ा था। उसे न तो सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई और न ही लाइन का शटडाउन लिया गया था।
उस पर वहां मौजूद अधिकारी ने दबाव डाला कि वो तुरंत काम करे। उसे बताया नहीं था कि लाइन चालू कर दी गई है। उसने जैसे ही तार को छुआ, वैसे ही उसे जोरदार झटका लगा। वो जैसे-तैसे संभला और फिर उसे नीचे उतारा गया। मामा कमलसिंह चौहान के अनुसार, उन्हे तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका बायां हाथ और दायां पैर काटना पड़ा। अभी वो अस्पताल में ही भर्ती है और उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है। वो जीवन-मृत्यु के बीच झूल रहे है।
मामा के अनुसार, परिवार में वो अकेले ही कमाने वाले है और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 व 9 साल है। घटना के बाद उन्हे देखने के लिए उपयंत्री अमरसिंह सोलंकी आए थे, लेकिन हालचाल पूछकर चले गए। उनके अलावा, विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया।
घटना की रिपोर्ट करने थाने पर गए थे तो ये कहकर टरका दिया गया कि बाणगंगा थाने पर जाओ। वहां भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। ये सीधे-सीधे लापरवाही का मामला है लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। ये घटना 28 जून की है और अब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन न तो विभाग और न आउटसोर्स कंपनी की ओर से कोई मदद या सहयोग की पेशकश नहीं की गई है।
उल्टे विद्युत विभाग के अधिकारी मामला दबाने में जुटे हैं। पीड़ित के परिवार से कहा जा रहा है कि वे किसी को कुछ न बताएं।
बात करने को तैयार नहीं अधिकारी
इस मामले में पल्ला झाड़कर पीडि़त से दूर जा चुके बिजली विभाग के अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं। अस्पताल आकर उन्हे देखकर औपचारिकता निभाने वाले एई अमरसिंह सोलंकी ने कहा कुछ नहीं जानते, जबकि लाइनमैन रवि बोर्डिया ने सवाल सुनकर फोन काट दिया।
एमडी अनूपकुमार सिंह ने फोन नहीं उठाया। पीडि़त जितेंद्र के मामा कमलसिंह चौहान का कहना है कि उन्हें किसी ने कोई मदद नहीं की। जैसे-तैसे इलाज करवा रहे हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!