लापरवाही, हादसों का केंद्र बनी मुख्य सड़क: मंत्री के बंगले के सामने का मार्ग जानलेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किला मैदान क्षेत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सरकारी आवास के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर नगर निगम की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का बड़ा मामला सामने आया है। नाला टैपिंग कार्य के नाम पर खोदे गए 5 से 6 बड़े गड्ढों को तकनीकी मापदंडों के विपरीत बंद करने से यह व्यस्त मार्ग अब आम जनता के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो रहा है।
विगत दिनों इस मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा नाला टैपिंग के लिए गहरी खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद जब सड़क मरम्मत की बारी आई तो नगर निगम के अमले और ठेकेदार ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए गड्ढों के स्थान पर बेहद ऊबड़-खाबड़ और बेतरतीब तरीके से पैवर ब्लॉक लगा दिए।
इन्हें सड़क के समतल स्तर पर न रखते हुए ऊपर-नीचे छोड़ दिया गया, जिससे सड़क का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। इस तकनीकी खराबी के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अचानक संतुलन खोकर लगातार गिर रहे हैं और गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं।
बोल्डर, गिट्टी और चूरी डाल कर्त्तव्यों की इतिश्री कर ली
जब क्षेत्रीय रहवासियों और वाहन चालकों का आक्रोश बढ़ा, तो नगर निगम के जिम्मेदारों ने अपनी गलती सुधारने के बजाय उस पर एक और बड़ी लापरवाही की परत चढ़ा दी। निगम के अमले ने आनन-फानन में पैवर ब्लॉक के ऊपर महज बोल्डर, गिट्टी और चूरी डालकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली।
डामरीकरण करने के बजाय खुली गिट्टी और चूरी सड़क पर बिखेर दिए जाने से यह मार्ग पहले से कहीं अधिक खतरनाक हो चुका है। अब ब्रेक लगाते ही दोपहिया वाहनों के पहिए स्लिप हो रहे हैं, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विभागीय मंत्री के बंगले के ठीक सामने की इस दुर्दशा ने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल की प्रशासनिक क्षमता और फील्ड मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्यवस्थित सुधार करना बेहद जरूरी... इस पूरे मामले में निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल की सीधी प्रशासनिक जवाबदेही तय होना आवश्यक है। कमिश्नर को तत्काल इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेते हुए संबंधित सब-इंजीनियर और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
केवल चूरी और गिट्टी डालकर हादसों को आमंत्रण देने के बजाय, इस मुख्य मार्ग पर तत्काल डामरीकरण करवाकर सड़क को पूरी तरह समतल और व्यवस्थित सुधारा जाना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!