बिल्डर पर लापरवाही का केस: निर्माणाधीन इमारत में गिरने से हुई थी महिला की मौत; जांच में यह खुलासा हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान गिरने से एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अब बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल पर बुनियादी सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई थी घटना
यह घटना 22 मार्च को स्कीम-78 स्थित धनलक्ष्मी नगर की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई थी। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय लाड़की बाई, पत्नी कन्हैयालाल, वहां सफाई का काम कर रही थी। काम के दौरान वह दूसरी मंजिल पर बनी टाइल्स लगी सीढ़ियों से फिसल गई। सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।
सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजन तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आई लापरवाही
पुलिस की जांच में पाया गया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं थी और पास ही खुला डक्ट भी मौजूद था, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई थी। यदि सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो इस घटना को टाला जा सकता था।
बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मामले में पुलिस ने बिल्डर तरनजीत सिंह नारंग, निवासी गोयल एवेन्यू (निपानिया), के खिलाफ लापरवाही बरतने पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।
पहले लगाया था हत्या का आरोप
घटना के बाद मृतका के पिता कन्हैया ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप था कि हादसे के बाद बिल्डर और ठेकेदार मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस जांच में मामला लापरवाही का पाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
रोजगार की तलाश में आया था परिवार
लाड़की बाई का परिवार रोजगार की तलाश में इंदौर आया था। वह घरों में सफाई का काम करती थी, जबकि उसका पति निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। महिला की मौत के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!