खबर
Top News

लापरवाही, 16 प्रतिष्ठान सील: अब तक 48 पर कार्रवाई; अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम सख्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
लापरवाही, 16 प्रतिष्ठान सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं। शहर के विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक भवनों में फायर सेफ्टी की जांच के दौरान बड़ी खामियां पाई गई हैं।

सुरक्षा मानकों को पूरा न करने और उपकरणों के बंद पाए जाने पर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कल बड़ी कार्रवाई की।

आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार, नगर निगम की फायर विभाग और भवन अनुज्ञा शाखा की संयुक्त टीमों ने शहर के उन सभी क्षेत्रों को निशाने पर लिया है, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भवनों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम हों।

जांच के दौरान यह पाया गया कि शहर के कई बड़े भवनों में या तो फायर सेफ्टी के उपकरण लगे ही नहीं हैं, या फिर जो उपकरण लगाए गए हैं, वे लंबे समय से बंद पड़े हैं।

प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के मानकों का गंभीर अभाव अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा इन कमियों को गंभीरता से लिया गया है। जिन भवन स्वामियों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में रुचि नहीं दिखाई।

जिसके चलते निगम ने पूर्व में भी 32 भवनों को सील करने की कार्रवाई की थी। कल इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम की टीम ने 10 होटल, 04 कमर्शियल भवन, 01 रेस्टोरेंट और 01 मॉल को तत्काल सील कर दिया। इन सभी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के मानकों का गंभीर अभाव पाया गया था।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा
निगम की इस कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है। फायर विभाग की टीम अब शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जाकर जांच कर रही है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले संचालकों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

जिन संस्थानों में फायर एनओसी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, उन्हें या तो तत्काल सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

जांच का दायरा व्यापक होगा
प्रशासनिक स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में यह जांच का दायरा और अधिक व्यापक होगा। उन सभी भवनों और परिसरों पर निगम की पैनी नजर है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि व्यवसाय और मुनाफे के नाम पर सुरक्षा के साथ समझौता करने वाले किसी भी संस्थान को भविष्य में भी रियायत नहीं दी जाएगी।

अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानक पूरे करने पर ही मिलेगी राहत
निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी ऐसे संस्थान में जाने से पहले सुरक्षा मानकों की जानकारी लें, जहां फायर सेफ्टी के इंतजाम नदारद हों।

इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य शहर में किसी भी संभावित बड़ी अग्नि दुर्घटना को रोकना है, ताकि जन-धन की हानि से बचा जा सके।

निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सील किए गए भवनों को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक कि वे अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को पूर्ण नहीं कर लेते।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 1 hour ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 1 hour ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 2 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 3 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 3 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 3 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 4 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 4 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 4 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 4 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 4 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 4 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 4 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 4 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!