खबर
Top News

लापरवाही…19 टंकियां खाली रहने से जलप्रदाय बाधित: नदी में कचरा फंसा और पाइप लाइन फूटी, मेंटेनेंस के दावों का हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 5:35 pm
शेयर करें:
लापरवाही…19 टंकियां खाली रहने से जलप्रदाय बाधित

जिम्मेदार निगम अधिकारियों की नाकामी से प्रभावित हुई नर्मदा की सप्लाई

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नगर निगम के जलप्रदाय विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज आधे इंदौर में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। मानसून के समय नदी में कचरा आने जैसी सामान्य समस्या को न संभाल पाने और मुख्य पाइपलाइन के रखरखाव में नाकाम रहने के कारण शहर की जल प्रदाय व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सप्लाई बंद होने से लाखों नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलप्रदाय व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों की नाकामी के कारण नर्मदा तृतीय चरण के 90 एमएलडी के पंप सुबह 08:30 बजे ही बंद कर दिए गए। इसके बाद दोपहर 04:00 बजे सम्प का लेवल कम होने पर एक और 90 एमएलडी का पंप बंद करना पड़ा। इस तरह कुल 180 एमएलडी क्षमता के पंप घंटों बंद रहे, जिन्हें देर रात 08:12 बजे चालू किया जा सका। इस वजह से तृतीय चरण की सभी टंकियां पूरी नहीं भर पाईं और आज पूरे क्षेत्र में बेहद कम दबाव से पानी मिला।

मेन पाइप लाइन में बड़ा लीकेज
निगम की दूसरी बड़ी नाकामी दोपहर 02:50 बजे सामने आई, जब बडगोंदा ग्राम के पास नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण की 1200 एमएम व्यास वाली ग्रेविटी मेन पाइप लाइन में बड़ा लीकेज हो गया। पाइप लाइनों की समय पर जांच न होने के कारण यह स्थिति बनी, जिसके बाद दोनों चरणों के पंप बंद करने पड़े। रात 07:30 बजे सुधार कार्य पूरा होने के बाद पंप चालू तो किए गए, लेकिन तब तक जलप्रदाय का पूरा शेड्यूल बिगड़ चुका था। बिजलपुर कंट्रोल रूम पर प्रेशर बनने के बाद टंकियां भरने का काम देर से शुरू हुआ।

ये क्षेत्र हुए प्रभावित
इस प्रशासनिक नाकामी के चलते आज सुबह स्कीम नंबर 103, अन्नपूर्णा, राज मोहल्ला, छत्रीबाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, जिंसी हाट, महाराणा प्रताप नगर, जय हिंद, बाणगंगा, कुशवाह मोहल्ला, नरवल, अगरबत्ती, टिगरिया और भक्त प्रहलाद नगर सहित कुल 19 मुख्य टंकियों से जुड़े इलाकों में जलप्रदाय पूरी तरह प्रभावित रहा। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आज टैक्स भरने वाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

2 minutes ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

24 minutes ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

25 minutes ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 1 hour ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 1 hour ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 1 hour ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 1 hour ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 1 hour ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 2 hours ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 2 hours ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 19 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 20 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!