रेलवे ओवरब्रिज से कूदी NEET की छात्रा: 30 मिनट तक ट्रैक पर तड़पती रही; किसी ने नहीं की मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
शनिवार सुबह बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से एक 19 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि युवती करीब आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
ओवरब्रिज से गिरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची युवती
आखिरकार एक बुजुर्ग की तत्परता से उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच युवती बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से नीचे रेलवे पटरी पर जा गिरी। उस समय ट्रैक पर एक रेलवे इंजन खड़ा था, जबकि दूसरी पटरी पर भी एक अन्य इंजन मौजूद था। गिरने से युवती को गंभीर चोटें आईं और वह ट्रैक पर ही दर्द से कराहती रही।
मदद के बजाय तमाशबीन बने रहे लोग
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आसपास लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी ने तत्काल मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोको पायलट ने भी घायल युवती को देखा, लेकिन सहायता के लिए आगे नहीं आया।
बुजुर्ग की संवेदनशीलता बनी सहारा
करीब 30 मिनट बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने युवती को गंभीर हालत में देखा। उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह हिल नहीं पा रही थी। इसके बाद बुजुर्ग ने लोगों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाया। उनकी पहल पर मौके पर लोग जुटे और ऑटो की व्यवस्था कर घायल युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायल युवती आरोन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की बेटी है और वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों और परिचितों ने बताया कि वह पिछले 5-6 दिनों से कोचिंग भी नहीं जा रही थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने स्वयं ओवरब्रिज से छलांग लगाई या किसी अन्य कारण से नीचे गिरी।
फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
मानवता पर भी उठे सवाल
घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल युवती लंबे समय तक मदद का इंतजार करती रही, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। यदि समय पर सहायता मिलती, तो उसे कम पीड़ा झेलनी पड़ती।
संबंधित समाचार

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!