खबर
Top News

नीट पेपर घोटाला फिर सुर्खियों में आया छात्र के पोर्टल पर मिला अज्ञात बैंक खाता: देशभर में छात्रों की आत्महत्याओं ने खड़े किए गंभीर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 6:56 pm
शेयर करें:
नीट पेपर घोटाला फिर सुर्खियों में आया छात्र के पोर्टल पर मिला अज्ञात बैंक खाता

एनटीए की कार्यप्रणाली पर उठी उंगलियां, कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए थे। वर्षों की मेहनत और सपनों पर पानी फिरने से कई छात्र मानसिक तनाव में आ गए थे, जिसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 6 छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का खुलासा हुआ है।

वहीं 14 से अधिक छात्रों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। यह स्थिति केवल परीक्षा प्रणाली पर ही नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।

हाल ही में 20 मई को मध्यप्रदेश के महूगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने परीक्षा से जुड़े तनाव और निराशा के चलते आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार 14 मई को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ऋतिक मिश्रा ने अपनी जान दे दी।

इसी दिन गोवा के कर्टोरिम क्षेत्र में भी एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का खुलासा हुआ। 23 मई को राजस्थान के सीकर में छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली, 24 मई को कर्नाटक के कलबुर्गी में छात्रा भाग्यश्री ने खुदकुशी कर ली |

25 मई को महाराष्ट्र के लातूर में एक छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इन घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी और बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक के मामलों से छात्रों का विश्वास कमजोर हो रहा है।

इससे पहले भी विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन आरोप है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इन घटनाओं से सबक नहीं लिया।

इसी बीच इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परीक्षा प्रणाली और रिफंड प्रक्रिया की पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई के टूट गए सपने
जानकारी के अनुसार,अकृत यादव और उनकी बहन अमृता यादव डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा की तैयारी करने इंदौर आए थे। लेकिन पेपर लीक के बाद उनका सपना टूट गया।

इसके बाद जब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया शुरू हुई, तब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया।

अकृत का आरोप है कि जब वह रिफंड प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर अपनी बैंक खाता जानकारी दर्ज करने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि पोर्टल पर पहले से किसी अज्ञात व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर दर्ज दिखाई दे रहा था।

बताया जा रहा है कि यह खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से संबंधित है। इस घटना के बाद छात्र ने आशंका जताई कि कहीं यह बड़े फर्जीवाड़े या सुनियोजित गड़बड़ी का हिस्सा तो नहीं है।

पीड़ित छात्र ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके अनुसार अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह शिकायत लेकर भंवरकुआं थाने पहुंचा, जहां से उसे राज्य साइबर कार्यालय भेजा गया।

वहां से रीगल चौराहा स्थित साइबर सेंटर और फिर महू नाका साइबर कार्यालय जाने की सलाह दी गई। छात्र का आरोप है कि वह कई कार्यालयों और थानों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी शिकायत पर अब तक कोई प्रभावी जांच शुरू नहीं हुई।

यह मामला केवल एक छात्र की परेशानी नहीं, बल्कि परीक्षा और रिफंड प्रणाली की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न भी बन सकता है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह जानना आवश्यक होगा कि ऐसे कितने अन्य छात्र हैं जिनकी रिफंड जानकारी में इसी प्रकार की कथित गड़बड़ियां मौजूद हैं।

फिलहाल इस मामले में संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं छात्र और उसके परिजन निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

18 minutes ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

37 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 1 hour ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 18 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 18 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 18 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 18 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 18 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 19 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 19 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 19 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 19 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!