नीट आंदोलन: भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग, अभिभावकों और युवाओं का मिला समर्थन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर शहर में चल रहा छात्र आंदोलन अब और अधिक आक्रामक रूप ले चुका है। शहर के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र भंवरकुआं चौराहे पर छात्रों का धरना 22वें दिन में प्रवेश कर गया है।
परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है और प्रदर्शनकारी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और आम नागरिक भी धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को अधर में लटका दिया है, जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
धरना स्थल पर नीट मामले जान गंवाने वाले 20 विद्यार्थियों के नाम लिखा पोस्टर लगाया गया, जिसके समक्ष दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा दो छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रंगोली तैयार कर रचनात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र प्रतिनिधि सक्षम असाटी और अरुण बड़ोले ने कहा कि यह गैर-राजनीतिक आंदोलन है। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लड़ी जा रही है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक परीक्षा प्रणाली में ठोस सुधार और जिम्मेदारी तय नहीं की जाती, तब तक भंवरकुआं चौराहे से यह धरना समाप्त नहीं होगा।
संबंधित समाचार

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!