संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने: NEET मुद्दे पर चौथे दिन भी हंगामा; एक-दूसरे के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सांसद विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आए
इसके जवाब में एनडीए सांसद भी विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। इंडिया ब्लॉक जहां NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं एनडीए सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर 21 जुलाई को हुए विपक्ष के प्रदर्शन का विरोध जता रहे हैं।
सदन के भीतर भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए सदन का समय बर्बाद कर रही है और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री का हालिया बयान भड़काऊ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद ही इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार होगा।
फास्ट ट्रैक कोर्ट पर भाजपा का समर्थन
पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से मामलों का तेजी से निपटारा होगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!