नवीन पाटीदार हत्याकांड: तीन और आरोपी गिरफ्तार; अब तक सात आरोपियों को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना पुलिस ने बहुचर्चित नवीन पाटीदार हत्याकांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में बड़ा खुलासा किया है। अब तक इस हत्याकांड में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के विवाद ने इस सनसनीखेज हत्या की पटकथा लिखी थी।
12 अप्रैल को हुई थी हत्या
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 12 अप्रैल को नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में मामला हादसे जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।
पत्नी सहित कई लोग निकले साजिश में शामिल
पुलिस जांच में पहले ही मृतक की पत्नी की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि नवीन और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद और दुश्मनी चली आ रही थी।
हत्या के लिए दी गई थी 15 लाख की सुपारी
पुलिस के मुताबिक नवीन पाटीदार की हत्या के लिए दो शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। जांच में सामने आया कि राहुल मराठा ने मुकेश कुमावत को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद शूटरों ने नवीन की गतिविधियों की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
तीन नए आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को पुलिस ने राहुल मराठा, शुभम और राजू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
डीसीपी रावत के अनुसार मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
मृतक पर भी दर्ज थे मामले
पुलिस के अनुसार मृतक नवीन पाटीदार के खिलाफ भी पहले से कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद ही रहे हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!