खबर
Top News

इस राज्य में कुदरत का कहर: भीषण लैंडस्लाइड में चार की मौत; आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 9:38 pm
शेयर करें:
इस राज्य में कुदरत का कहर

खुलासा फर्स्ट, कोहिमा/मोन।
नगालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के बीच मोन जिले में भीषण लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचा दी। भूस्खलन में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मोन जिले के डिप्टी कमिश्नर वेन्येई कोन्याक ने बताया कि हादसे के बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तेज बहाव से रेस्क्यू अभियान में आ रही मुश्किलें
पुलिस के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर बह रहा है। इससे राहत एवं बचाव दलों को मलबा हटाने और फंसे लोगों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर स्थानीय स्वयंसेवकों, पुलिस, भारतीय सेना और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं।

राज्य के कई जिले प्रभावित
मोन जिला ही नहीं, बल्कि मोकोकचुंग जिले के तुली सब-डिवीजन समेत राज्य के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं, सरकारी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और लोगों की संपत्तियां तबाह हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 74 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हाई अलर्ट पर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान कमजोर पहाड़ियों, नदी किनारों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

4 minutes ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

9 minutes ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

27 minutes ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

33 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 1 hour ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 1 hour ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 1 hour ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 2 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 3 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 3 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!