वीडियो देखिये, चुनाव सभा को संबोधित करते हुए रो पड़े नरोत्तम मिश्रा: बोले- दतिया से मेरा भावनात्मक रिश्ता; आशुतोष तिवारी के समर्थन में झोंकी ताकत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया उपचुनाव के प्रचार अभियान के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा चुनाव सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दतिया से अपने लंबे राजनीतिक जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से भावनात्मक अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार जैसा है। यहां की जनता ने उन्हें वर्षों तक जो प्यार और विश्वास दिया है, उसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनता से आशीर्वाद देने की अपील की।
दतिया उपचुनाव में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने सुबह करीब 11:30 बजे निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन करते हुए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। नेताओं ने दावा किया कि दतिया की जनता बदलाव के पक्ष में है और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी समर्थन मिलेगा।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा ने भी नामांकन के माध्यम से अपनी चुनावी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।
दतिया की राजनीति में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को देखते हुए उनके भावुक संबोधन को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय तक दतिया का प्रतिनिधित्व करने वाले मिश्रा इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस भी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ मैदान में उतर चुकी है। दोनों प्रमुख दलों के शक्ति प्रदर्शन के बाद अब दतिया उपचुनाव का मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!