खबर
Top News

नर्मदे हर-जीवनभर: इंदौर के कल के लिए अब दोगुना जल; नर्मदाजी के चौथे चरण के भगीरथ बने मेयर पुष्यमित्र भार्गव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 12:36 pm
शेयर करें:
नर्मदे हर-जीवनभर

मुख्यमंत्री की अगुआई में दशहरा मैदान आज नर्मदा मैया से चौथे चरण के लिए आने वाले जल का बनेगा साक्षी

परियोजना पूर्ण होने के बाद दूर होगा शहर का जलसंकट, अहिल्या नगरी को अब मिलेगा 24 घंटे, सातों दिन जल

400 एमएलडी अतिरिक्त पानी से तर होंगे शहर के बाशिंदों के कंठ, 2.47 लाख नए नल कनेक्शन भी मिलेंगे

1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का आज मुख्यमंत्री करेंगे आगाज, एसटीपी प्लांट के साथ सिरपुर तालाब के भी खुले भाग्य

शहर का जल वितरण नेटवर्क होगा मजबूत, 40 नई टंकियां भी बनेंगी, 30 महीने की समय सीमा हुई तय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शहर में आधा दर्जन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, एकजुट भाजपा की अगुआई में मुख्य समारोह नगर निगम का

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया लोकार्पण।

शहर के जलसंकट के स्थायी समाधान और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के चौथे चरण का रविवार को शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन करने जा रहे हैं।

वे इंदौर पहुंच चुके हैं और विमानतल पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत किए हुए हैं। आपके हाथ में अखबार आने तक मुख्यमंत्री दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के जरिये शहर को 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं की सौगात दे चुके होंगे।

इस अवसर पर सिरपुर तालाब स्थित 20 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी होगा। इस परियोजना के मुकम्मल होने के बाद इंदौर को नर्मदा मैया से 400 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा। इसके बाद इंदौर को 24 घंटे व सातों दिन पानी मिलने लगेगा।

अभी शहर को नर्मदा परियोजना के पहले तीन चरणों से 430 एमएलडी जल मिल रहा है। चौथा चरण पूर्ण होने के बाद शहर को कुल 900 एमएलडी से ज्यादा जल मिलने लगेगा। इस प्रोजेक्ट की समय सीमा 30 महीने तय की गई है।

परियोजना के पैकेज 3 और पैकेज 4 के तहत शहर में जल वितरण नेटवर्क भी मजबूत होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर काम होगा। इसमे 40 नई ओवरहेड टंकियां बनाई जाएंगी। परियोजना के साथ अमृत 2 योजना के तहत शहर के करीब 2.47 लाख नए घरेलू जल कनेक्शन भी दिए जाएंगे।

सीएम संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम को भी रविवार को संबोधित करेंगे। वे सिहांसा आईटी पार्क, गोम्मटगिरि, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, स्कीम 78 में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक परियोजना के तहत वांचू पॉइंट से राऊ चौराहा तक 2235 मिमी व्यास की करीब 39 किमी लंबी ग्रेविटी मैन पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इसके साथ ही 2870 मीटर लंबी टनल भी बनाई जाएगी। राऊ सर्कल पर क्लोरीनेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 448 करोड़ रुपए हैं। इसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अहिल्या नगरी इंदौर और उसके बाशिंदे जीवनभर ‘नर्मदे हर’ बोलेंगे। माई नर्मदा जी के प्रति तो ये शहर व शहरवासी यूं ही कृतज्ञ हैं, नतमस्तक हैं। माई का जल नहीं होता तो इंदौर का आज नहीं होता, न कल।

अहिल्या नगरी के इसी कल को माई रेवा के जल से तरबतर करने के एक बड़े अभियान का रविवार को आगाज हो रहा है। 40 लाख की आबादी के कंठ को तर करने के इस भागीरथी काम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमल से होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस कर्म में भगीरथ की भूमिका निभाई है।

शहर के ‘मित्र-मेयर’ का कार्यकाल नर्मदा जी के चौथे चरण के जल का साक्षी बनेगा। अब तक मैया के निर्मल-कलकल जल से लबालब तीन चरण अहिल्या नगरी की धरा पर आ चुके हैं। जल्द ही माई रेवा का चौथा चरण भी सतपुड़ा-विंध्याचल की पर्वत माला को पार कर मालवा के इस सिरमौर शहर इंदौर में आ जाएगा।

इसके बाद हमारे पास जल ही जल होगा। आए दिन के जलसंकट से शहर मुक्त होगा। एक दिन छोड़कर मिल रहे जल से भी मुक्ति मिलेगी। मां का चौथा चरण मालवा के पठार पर आते ही हमारे घर आंगन में लगे नल 24 घंटे जल उगलने लगेंगे, वह भी सातों दिन।

है न भागीरथी अभियान? महज 30 महीने की समय सीमा में ये बड़ा काम पूर्ण करने का संकल्प भी लिया गया है। इसके बाद इंदौर के कल के लिए दोगुना जल उपलब्ध हो जाएगा।

संबंधित समाचार

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
Top News

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

8 minutes ago
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द
Top News

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

21 minutes ago
राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO
Top News

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

38 minutes ago
नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा
Top News

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

about 1 hour ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

about 1 hour ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

about 2 hours ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

about 2 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 18 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 18 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 19 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 19 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 19 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 20 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 20 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 20 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 20 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 20 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!