नर्मदा चतुर्थ चरण मील का पत्थर साबित होगा शहर में पहुंचेगा लगभग 900 एमएलडी पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दशहरा मैदान में 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा चतुर्थ चरण पूरा होते ही शहर में करीब 900 एमएलडी पानी पहुंचने लगेगा। इससे शहर में लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। इस परियोजना से वर्ष 2047 तक बढ़ती आबादी के बाद भी पानी की कमी नहीं होगी। मौजूदा में नर्मदा का करीब 450 एमएलडी पानी इंदौर पहुंच रहा है, लेकिन नर्मदा चतुर्थ चरण पूर्ण होते ही शहर में दोगुना जल पहुंचने लगेगा।
यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। महापौर ने कहा कि ‘दोगुना जल मजबूत कल’ बनाने के लिए हम प्रयासरत है। महापौर ने कहा कि हमारी परिषद ने भविष्य के लिए इंदौर को तैयार करने का जो लक्ष्य तय किया था, उसे पूरा करने के लिए हम तत्पर है।
नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस मौके पर शहर के जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहेंगे। महापौर ने बताया कि यह परियोजना नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में सातों दिन 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जिसमें इंदौर शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने कहा कि 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा। परियोजना के पैकेज-2 के अंतर्गत वांचू पाइंट से राऊ सर्किल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 3 प्रमुख स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा।
भूमिपूजन... भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर करेंगे। इसके साथ ही सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे।
29 गांवों तक पानी... परियोजना से शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौंरासला, कुमेड़ी, शक्करखेड़ी, अरण्डिया, मायाखेड़ी, बिचौली हप्सी, पत्थर मुंडला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगड़दा, निहालपुर मुंडी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पानी सप्लाय होगा।
40 नई टंकियां... महापौर ने कहा कि पानी का बेहतर वितरण करने के लिए शहर में 40 पानी की नई टंकियां बनाई जाएंगी। इसके चलते पैकेज-3 के तहत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराने रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चौक, आईडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपुर, कबीटखेड़ी, रेवेन्यू नगर, ट्रेजर टाउन, कावेरी परिसर, कैलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराड़िया, कुमेठी, पंचवटी कॉलोनी, अरंडिया, मायाखेड़ी, शक्करखेड़ी, रेवती शामिल हैं।
इसी तरह पैकेज-4 के तहत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगौत्री, लक्ष्मीबाई मंडी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पॉर्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विद्या पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेड़ी, बुद्धनगर में टंकियों का निर्माण होगा।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!