नाना के ‘राइट हैंड’ पर हथकड़ी: जमीन, ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टे के तार एक साथ खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

इन्फ्लुएंसर और बिल्डर से पूछताछ
ऑनलाइन सट्टा केस में मानव गंगवानी गिरफ्तार, रवि चौधरी व उसका साथी घंटों थाने में बैठा रहा...पप्पू मंत्री से भी छह घंटे चली पूछताछ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंफ्लूएंसर रवि चौधरी और उसके एक अन्य साथी से पूछताछ के दौरान उनके समर्थक थाना परिसर में खड़े रहे।
ब्राउन शुगर की 10.8 ग्राम खेप से हुआ खुलासा अब सिर्फ ड्रग्स तक सीमित नहीं रहा। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों की जमीनों के सौदे और कथित राजनीतिक रसूख वाले चेहरों का पूरा नेटवर्क जांच के घेरे में आता जा रहा है।
बुधवार को जोन-1 डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत की निगरानी में चली मैराथन कार्रवाई में एक तरफ कॉलोनाइजर पप्पू मंत्री से साढ़े छह घंटे तक पूछताछ हुई, तो दूसरी ओर नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी को ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी घंटों पूछताछ कर उसके मोबाइल और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि अब ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीनों के कथित फर्जीवाड़े का पूरा गठजोड़ एक साथ जांच के दायरे में है।
राजेंद्र नगर पुलिस ने 9 जुलाई को इरफान खान उर्फ गोलू चंदौरी और संजय कौशल उर्फ रॉनी भाई को 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में
सामने आया था कि यह खेप नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी और मानव गंगवानी तक पहुंचाई जानी थी। इसी
खुलासे के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता गया।
जांच का अगला निशाना... पूरा नेटवर्क
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक शुरुआत एक युवती द्वारा शुभम वैली में डायरी पर प्लॉट बेचने की शिकायत से हुई थी, लेकिन जांच के दौरान कई फर्मों, प्रोजेक्टों और आर्थिक लेनदेन की परतें खुलती चली गईं।
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीनों के कथित फर्जीवाड़े का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन शामिल है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भरत पटवारी सहित कई अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ड्रग्स केस से पहले अब सट्टे में ली गिरफ्तारी
पुलिस ने बुधवार शाम मानव गंगवानी को हिरासत में लेकर ऑनलाइन ऑर्गेनाइज्ड गैंबलिंग केस में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जांच में मानव और सट्टा ऑपरेटर संजय कौशल उर्फ रॉनी भाई के बीच वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स और सट्टे के बीच आर्थिक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
पप्पू मंत्री पर सवालों की बौछार
दोपहर करीब 3.30 बजे एसीपी गांधी नगर निधी सक्सेना के कार्यालय में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के पार्टनर व बिल्डर पप्पू मंत्री से करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंनेे सुमित मंत्री और नाना पटवारी के साथ शुभम रेजीडेंसी प्रोजेक्ट में निवेश किया था और बाद में शुभम रियलिटी से भी जुड़े रहे।
हालांकि, उसने खुद की भूमिका सिर्फ पैसा लगाने वाले के रूप में बताई, साथ ही कहा कि 2016 में वित्तीय विवाद के बाद उन्होंनेे समूह छोड़कर लाभम ग्रुप शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक वह कई जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए है, इसलिए उन्हे दोबारा भी बुलाया जा सकता है।
पप्पू मंत्री से एसीपी निधि सक्सेना के ऑफिस में पूछताछ की गई, जो कि करीब रात 8 बजे तक चली। पप्पू मंत्री अपने साथ वकीलों को भी साथ लाए थे। पूछताछ के दौरान एसीपी निधि सक्सेना और टीआई यशवंत बड़ौले भी मौजूद रहे।
रवि चौधरी से खाते और मोबाइल की पड़ताल
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कथित छात्र नेता रवि चौधरी के साथ एक अन्य को परसों नोटिस देकर कल पूछताछ के लिए बुलाया था। वह सुबह 10.30 बजे दोनों राजेंद्र नगर थाने पहुंच गए थे, लेकिन उनसे पूछताछ डीसीपी रावत के दोपहर करीब एक बजे पहुंचने पर शुरू हुई।
इस दौरान दोनों को थाने में बैठाए रखा गया। इसके बाद करीब दो घंटे पूछताछ के बाद डीसीपी करीब 3 बजे चले गए। इसके बाद वे दोबारा करीब 3.30 बजे वापस पहुंचे। इसके बाद उससे रात करीब 10.30 बजे तक पूछताछ की गई।
दोनों के मोबाइल, बैंक खातों व क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े संभावित लेनदेन की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच इनके कुछ समर्थक थाना परिसर में मौजूद रहे।
सूत्रों के मुताबिक छात्र नेता और इंफ्लुएंसर रवि चौधरी व एक अन्य घंटों पूछताछ के लिए थाने पर बैठाने से नाराज एनएसयूआई के कार्यकर्ता थाने का घेराव करने वाले थे, लेकिन इसी बीच घेराव की सूचना पुलिस को लगी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते मामला शांत रहा।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में उसका सीधा रोल सामने नहीं आया, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर दोबारा पूछताछ होगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!